My City National Politics State

महिला मोर्चा की संगोष्ठी में “एक राष्ट्र, एक चुनाव” पर विचार-विमर्श

  • April 27, 2025
  • 0

Jagrat Times, कानपुर/ भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, कानपुर महानगर (उत्तर, दक्षिण एवं ग्रामीण जिला) द्वारा आज ओंकारेश्वर विद्यालय, जवाहर नगर में प्रबुद्ध वर्ग की महिलाओं की एक

महिला मोर्चा की संगोष्ठी में “एक राष्ट्र, एक चुनाव” पर  विचार-विमर्श

Jagrat Times, कानपुर/ भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, कानपुर महानगर (उत्तर, दक्षिण एवं ग्रामीण जिला) द्वारा आज ओंकारेश्वर विद्यालय, जवाहर नगर में प्रबुद्ध वर्ग की महिलाओं की एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी का विषय “एक राष्ट्र, एक चुनाव” रहा, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी प्रतिष्ठित महिलाएं उपस्थित रहीं।
संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी ने भाग लिया और उपस्थित महिलाओं को “एक राष्ट्र, एक चुनाव” की आवश्यकता और इससे होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा देश के युवाओं, महिलाओं और गरीब वर्ग के लिए चलाई जा रही योजनाएं आज धरातल पर प्रभावी रूप से लागू हो रही हैं और भारत अब एक विकसित राष्ट्र की दिशा में तेजी से अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव होने के कारण देश में बार-बार आदर्श आचार संहिता लागू हो जाती है, जिससे विकास कार्य बाधित होते हैं। साथ ही शिक्षकों, शिक्षा मित्रों और सरकारी कर्मचारियों को बार-बार चुनाव ड्यूटी में लगाया जाता है, जिससे उनका मूल कार्य प्रभावित होता है। 1951 से 1967 तक लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होते थे, और अब फिर से देश को सशक्त बनाने के लिए एक राष्ट्र, एक चुनाव प्रणाली को लागू करना आवश्यक हो गया है।
श्रीमती तिवारी ने महिलाओं से आग्रह किया कि वे इस विषय पर जागरूकता फैलाएं और इसे जन-आंदोलन का रूप दें, क्योंकि

संगठित होकर ही इस महत्वपूर्ण परिवर्तन को संभव बनाया जा सकता है।
संगोष्ठी का संचालन महिला आयोग की पूर्व सदस्य श्रीमती पूनम कपूर ने कुशलता से किया। इस अवसर पर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, महिला उद्यमी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न पेशों से जुड़ी महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
अंत में, महिला मोर्चा की वरिष्ठ सदस्या श्रीमती पुष्पा तिवारी ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।संगोष्ठी में प्रमुख रूप से,जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित महापौर प्रमिला पांडे, विधायिका नीलमा कटियार रीता शास्त्री,सरोज सिंह,अनीता त्रिपाठी, मीरा भदौरिया,गुंजन शर्मा,रंजीता पाठक,आशा पाल, सुमन वर्मा,अंजू श्रीवास्तव,रीता पासवान,
मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा,अवधेश सोनकर,संतोष शुक्ला सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *