शुभम के परिजनों से मिलने घर आए सीएम, श्रद्धांजलि दी
- April 24, 2025
- 0
-बिलखते हुए पत्नी बोली बदला चाहिए-तस्वीर को निहारते हुए रोता रहा परिवार-दोपहर में ड्यूढी घाट पर हुआ अंतिम संस्कार-शोकगुल परिवार से मिलने पहंुचे नेता-घटना के बाद से देश
-बिलखते हुए पत्नी बोली बदला चाहिए
-तस्वीर को निहारते हुए रोता रहा परिवार
-दोपहर में ड्यूढी घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
-शोकगुल परिवार से मिलने पहंुचे नेता
-घटना के बाद से देश भर में आक्रोश
Jagrat Times, कानपुर। पहलगाम में आंतकियों की गोली का शिकार हुआ कानपुर के शुभम के परिवार से मिलने आज योगी आदित्यनाथ आवास पहंुचे। बिलखती पत्नी और परिवार का हाल देखकर योगी आदित्यनाथ की आंखे नम हो गयी। पत्नी ने सीएम से कहा कि हमें इंसाफ में कड़ा बदला चाहिए। परिजनों को ढ़ाढस बंधाते हुए सीएम ने कहा कि किसी को बख्शा नहीं जायेगा। इस घटना का परिणाम पूरा देश देखेंगा। यह हमला आतंकवाद के ताबूत पर आखिरी कील होगा। आंतकवादी और उनके आकाओं को इसकी सजा मिलेगी। जो लोग साजिश में शामिल है उन्हें छोड़ा नहीं जायेगा।
आवास के बाहर जनता में आक्रोश था। लोग नारेबाजी कर रहे थे। दिन के लगभग ग्यारह बजे शव यात्रा निकली। जहां से भी गुजरी लोगों की आंखे नम थी। माता-पिता और दादी का हाल बेहाल था। पत्नी ऐशन्या फूट-फूटकर रो रही थी।
घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया। ऐशन्या पति की तस्वीर को निहारते हुए रोती रही। आज उसने पति की शर्ट पहनी और बिलखती रहीं। तस्वीर में हाथ फेरती रही और चीखती रहीं। पूरा क्षेत्र इस घटना के बाद से विचलित है।
अंतिम यात्रा में हजारों लोग हुए शामिल
आवास से सुबह ग्यारह बजे शव या़त्रा प्रारंभ हुई। पूरा मोहल्ला, पूरा शहर सभी समाजसेवी और नेताओं सहित हजारों लोग यात्रा में शामिल हुए। यात्रा जिस स्थान से गुजरी सभी ने दर्शन के साथ आंतकवादियों को कोसा। इतना हीं नहीं पाकिस्थान मुर्दाबाद के नारे लगाएं।
पिता बोले, आंतकवादियों ने छींन लिया चिराग
घटना के बाद से पिता बदहवास है। सभी से बोल रहे थे कि आंतकवादियों ने हमारे घर का चिराग छींन लिया। दो टके के आंतकवादी हमारी सरकार को चुनौती देकर चले गये। सरकार को चाहिए कि वे कड़े से कड़े कदम उठाकर बदला ले। जिससे भविष्य में दोबारा ऐसी घटना संभव न हो सके।
फरवरी माह में हुई थी शादी
शुभम की दो माह पहले यानी फरवरी में शादी हुई थी। दादी की जिद पर शुभम शादी के लिए तैयार हुए थे। वे परिवार के साथ पहलगाम घूमने गये थे। यहां पर आंतकवादियों ने पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या कर दी।