मां काली के विनाशकारी रूप की कहानी
- April 22, 2025
- 0
Jagrat Times, Kanpur/ मां काली के विनाशकारी रूप की कहानी दारुक नाम का एक कुख्यात असुर था, जिसने अपनी तपस्या से ब्रह्मा को प्रसन्न किया था। मन चाहा
Jagrat Times, Kanpur/ मां काली के विनाशकारी रूप की कहानी दारुक नाम का एक कुख्यात असुर था, जिसने अपनी तपस्या से ब्रह्मा को प्रसन्न किया था। मन चाहा
Jagrat Times, Kanpur/ मां काली के विनाशकारी रूप की कहानी
दारुक नाम का एक कुख्यात असुर था, जिसने अपनी तपस्या से ब्रह्मा को प्रसन्न किया था। मन चाहा वरदान प्राप्त करने के बाद वह देवताओं सहित ब्रह्मा को भी कष्ट देने लगा। इतना ही नहीं दारुक ने स्वर्ग में भी अपना राज्य स्थापित करना शुरू कर दिया। यह देख देवतागण ब्रह्मा और विष्णु के पास पहुंचे। तब देवतागणों को यह पता चला कि दारुक का वध कोई स्त्री ही कर सकती है।
Pt Chanderkant Shukla ( Astrologer)
यह सुनकर देवताओं ने एक योजना बनाई। वे महिला रूप धारण कर दारुक से युद्ध करने पहुंचे। लेकिन वास्तव में स्त्री न होने के कारण उनको हार का मुंह देखना पड़ा। देवगण अपने आधिपत्य को खतरे में पाकर अपनी समस्या का निवारण पाने के लिए भगवान शिव के पास पहुंचे। देवताओं की याचना सुनने के बाद भगवान शिव ने मां पार्वती से बोले, “हे कल्याणी, मैं दुष्ट दारुक को नष्ट करने और दुनिया को बचाने के लिए आपसे निवेदन करता हूं। आप इस समस्या का समाधान निकालें।” भगवान शिव का अनुरोध सुन माता पार्वती का एक अंश भगवान शिव में प्रवेश कर गया।
भगवती माता का वह अंश भगवान शिव के शरीर में प्रवेश कर गया। विष पीने के कारण शिव का कंठ काला है। इसी कारण भगवती माता, देवी काली में परिवर्तित हो गईं। जब भगवान शिव ने खुद में मां काली को महसूस किया, तब उन्होंने अपनी तीसरी आंख खोली। इसके बाद देवी काली प्रकट हुईं। वह अपने भयंकर रूप में थीं।
शिव की तरह ही मां काली की भी माथे पर एक तीसरी आंख और एक चंद्र रेखा थी, कंठ पर विष का चिन्ह था और अपने हाथ में त्रिशूल धारण किए हुए थीं। मां काली के प्रचंड रूप को देखकर देवता तक घबराकर भागने लगे। मां काली की केवल गुंजन से ही दारुक सहित समस्त असुर सेना जलकर राख हो गई। फिर भी काली की उग्रता समाप्त नहीं हुई। मां काली का क्रोध बढ़ता गया और उन्होंने समूची दुनिया को जलाना शुरू कर दिया। संसार को क्रोध से बचाने के लिए शिव बालक का रूप धारण कर काली के सामने प्रकट हो गए।
जब मां काली ने उस बालक शिरूपी को देखा तो वह उस रूप पर मोहित हो गईं। उन्होंने शिव के बाल रूप को अपने गले से लगाया और उसे अपना स्तनपान कराने लगीं। जल्द ही मां काली का क्रोध शांत हो गया। शिवजी द्वारा स्तनपान करने की वजह से कुछ ही क्षण में मां काली बेहोश हो गईं। मां काली को होश में लाने के लिए शिवजी तांडव करने लगे। जब मां काली होश में आईं, तो उन्होंने शिव को तांडव करते हुए देखा। शिव के साथ-साथ वह भी तांडव करने लगीं। उनके इसी रूप की वजह से उन्हें योगिनी भी कहा जाता है।