बाबा साहब के संविधान के साथ कांग्रेस ने किया अन्याय- डाॅ0 महेंद्र
- April 18, 2025
- 0
Jagrat Times, कानपुर / भारतीय जनता पार्टी, कानपुर महानगर उत्तर जिला द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर चल रहे अभियान के अंतर्गत
Jagrat Times, कानपुर / भारतीय जनता पार्टी, कानपुर महानगर उत्तर जिला द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर चल रहे अभियान के अंतर्गत आज रामबाग स्थित शुभ परिणय गेस्ट हाउस में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के पूर्व जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने सहभागिता की, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल उपस्थित रहे।
डॉ. महेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब द्वारा रचित संविधान को कांग्रेस सरकारों ने बार-बार संशोधित कर उसके साथ अन्याय किया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के लिए संविधान को 75 बार संशोधित किया और 48वें संशोधन द्वारा आपातकाल थोपकर देश की लोकतांत्रिक संरचना को कमजोर किया। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि 1980 में एक साथ कई राज्य सरकारों को बर्खास्त कर कांग्रेस ने तानाशाही रवैया अपनाया।
डॉ. सिंह ने कहा कि बीजेपी सरकार ने संविधान में जो भी संशोधन किए, वे राष्ट्रहित में थे — जैसे वन नेशन वन टैक्स, आर्थिक आधार पर आरक्षण, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, अनुच्छेद 370 और 35A की समाप्ति, नागरिकता संशोधन कानून और ट्रिपल तलाक जैसे ऐतिहासिक निर्णय।
प्रकाश पाल ने कहा कि आज बाबा साहब की जयंती विश्व के 120 देशों में मनाई जाती है। मोदी सरकार ने बाबा साहब के पंचतीर्थों को विश्वस्तरीय दार्शनिक स्थलों का रूप देकर उन्हें “भारत रत्न” से “विश्व रत्न” बना दिया है।
उन्होंने नेहरू सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि नेहरू ने बाबा साहब को संविधान सभा में पहुँचने से रोकने के लिए कई षड्यंत्र किए। बंगाल कोटे से चुने जाने के बाद कांग्रेस ने वह क्षेत्र पाकिस्तान को सौंप दिया ताकि बाबा साहब संविधान सभा में न पहुँच पाएं। तत्पश्चात पुणे से हिंदू महासभा के नेता ने इस्तीफा देकर बाबा साहब को वहां से संविधान सभा में भेजा।
बाबा साहब ने अनुच्छेद 370 और 35A के मसौदे को तैयार करने से मना कर दिया था, क्योंकि वे देश को बांटने वाले प्रावधान थे। कांग्रेस सरकार ने उनके अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली में स्थान तक नहीं दिया और उनकी पत्नी से विमान का किराया तक वसूला।
वहीं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहब की स्मृति में अंतिम संस्कार स्थल की भूमि खरीदकर वहाँ भव्य स्मारक का निर्माण कराया। मोदी जी संविधान को अपने सिर पर रखते हैं, जबकि राहुल गांधी उसे अपनी जेब में रखते हैं — यह विचारों में अंतर दर्शाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुष्पा मेमोरिया जाटव व संचालन धीरज बाल्मिकी ने किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सांसद रमेश अवस्थी,विधायक नीलिमा कटियार,सुरेंद्र मैथानी,पूर्व महापौर,रविन्द्र पाटनी, एम एल सी सलिल विश्नोई , सुरेश अवस्थी,अशोक वर्मा, दिवाकर मिश्रा अभिनव दीक्षित,अनुराग शर्मा,धीरज बाल्मिकी अवधेश सोनकर, विनोद सोनकर,संजीत वर्मा, किशनलाल सुदर्शन, विजय वर्मा,संदीप पासवान,सीमा,एम बी ए,संतोष शुक्ला,राजू शर्मा अनुपम मिश्रा,विजय पटेल शिवांग मिश्रा,सरोज सिंह,पूनम कपूर,रंजीता पाठक,आलोक पांडे,गोविंद शुक्ला,विवेक शर्मा,अभिमन्यु सक्सेना, राम जी शुक्ला प्रमोद विश्वकर्मा, भानु प्रताप सिंह,इंद्रजीत खन्ना,गौरव पांडे रामजी शुक्ला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।