हनुमान जयंती पर रामेष्ट धाम में भव्य सुंदरकांड
- April 12, 2025
- 0
-भक्त और भजन के साथ हुआ शुभारंभ-कीर्तन के दौरान खूबी बजी ढोलक-दोहा से गंुजायमान हुआ केशव मधुबन Jagrat Times, कानपुर। हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर आज शनिवार
-भक्त और भजन के साथ हुआ शुभारंभ-कीर्तन के दौरान खूबी बजी ढोलक-दोहा से गंुजायमान हुआ केशव मधुबन Jagrat Times, कानपुर। हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर आज शनिवार
-भक्त और भजन के साथ हुआ शुभारंभ
-कीर्तन के दौरान खूबी बजी ढोलक
-दोहा से गंुजायमान हुआ केशव मधुबन
Jagrat Times, कानपुर। हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर आज शनिवार को दक्षिण के केशव मधुबन पार्क में स्थित रामेष्ट धाम में सुंदरकांड का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लेकर भजन-संध्या के साथ सुंदरकांड का आनंद लिया। चैपाई के दौरान हरमोनियम और ढोलक ने खूब साथ निभाया। भक्तों ने ताली की ताल मिलाकर पूरा रामेष्ट धाम भक्तिमय कर दिया। आरती-पूजा के बाद भोग प्रसाद का वितरण हुआ। धाम में हुए आयोजन में केशव मधुबन समिति के पदाधिकारियों की अह्म भूमिका रही।
समिति महामंत्री राजेन्द्र अवस्थी ने बताया कि यहां पर पिछले 14 सालों से निर्बाध हर मंगलवार को संुदरकांड का पाठ हो रहा है। इसी का परिणाम है कि आज यहां पर सबके सहयोग से रामेष्ट धाम की स्थापना हुई। धाम समिति और भक्तों का सपना था। जो साकार हुआ।
महामंत्री ने बताया कि आज के आयोजन में आए भक्तों ने जमकर भजन संध्या का आनंद लिया। भक्तिमय माहौल होने के कारण पूरा मधुबन हनुमनमय हो गया। भजन में डूबे भक्त ढोल की थाप पर जमकर झूमे।
आयोजन में समिति अध्यक्ष रामजी दूबे, श्यामबिहारी मिश्रा, राजेन्द्र अवस्थी, राधा कृष्ण त्रिपाठी, चन्द्रभूषण मिश्रा, मुरारी शुक्ला, पीके त्रिपाठी, राजेश त्रिवेदी, सीएस मिश्रा, शालिग राम शर्मा, राजेश्वरी दूबे, रेनू अवस्थी, जयंती बाजपेयी, बेबी शुक्ला, मोहनी बाजपेयी, सीमा शुक्ला, बेबी शुक्ला, विनीता दीक्षित, नेहा दीक्षित, रेखा गुप्ता, मीरा त्रिपाठी व चन्द्र भूषण गौड़ सहित सैकड़ों भक्त मौजूद थे।