दक्षिण के रामेष्ट धाम में हवन-पूजन के साथ मना राम जन्मोत्सव
- April 6, 2025
- 0
-बड़ी संख्या में भक्तों ने लिया हिस्साभजन-कीर्तन का भी हुआ आयोजन-फूलों से सजाया गया रामेष्ट धाम-दिन के बारह बजते ही हुई भव्य आरतीJagrat Times] कानपुर। नवरात्रि और रामनवमी
-बड़ी संख्या में भक्तों ने लिया हिस्साभजन-कीर्तन का भी हुआ आयोजन-फूलों से सजाया गया रामेष्ट धाम-दिन के बारह बजते ही हुई भव्य आरतीJagrat Times] कानपुर। नवरात्रि और रामनवमी
-बड़ी संख्या में भक्तों ने लिया हिस्सा
भजन-कीर्तन का भी हुआ आयोजन
-फूलों से सजाया गया रामेष्ट धाम
-दिन के बारह बजते ही हुई भव्य आरती
Jagrat Times] कानपुर। नवरात्रि और रामनवमी के शुभ अवसर पर रविवार को रामेष्ट धाम में भव्य आयोजन हुआ। भजन-कीर्तन के साथ प्रारंभ धाम में पूजा-पाठ। दिन के बारह बजते ही भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान मंदिर प्रांगण में हवन भी हुआ।
केशव मधुबन सेवा समिति महामंत्री राजेन्द्र अवस्थी ने बताया कि नवरात्रि और रामनवमी एक साथ होने के कारण धाम में पहले से ही भव्य तैयारियां की गयी थी। अहले सुबह मंदिर प्रांगण फूलों से सजाया गया। पहले मां दुर्गा की उपासना के साथ भजन हुआ। फिर मंत्रो उच्चारण के बीच हवन प्रक्रिया प्रारंभ हुई। इस दौरान धाम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ समिति पदाधिकारियों ने हिस्सा लेकर पूजा-अर्चना की।
समिति अध्यक्ष रामजी दूबे के नेतृत्व में दिन के बारह बजे रामोत्सव का आयोजन प्रारंभ हुआ। भजन-कीर्तन के बीच भव्य आरती का आयोजन हुआ। भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
रामनवमी उत्सव के दौरान भक्तों ने सोहर बधाई गीत गये। भजन कीर्तन के दौरान रामेष्ट धाम राममय हो गया।
धाम में समिति अध्यक्ष रामजी दूबे, महामंत्री राजेन्द्र अवस्थी, श्यामबिहारी शर्मा, प्रदीप त्रिपाठी, कृष्ण मुरारी शुक्ला, बी के बाजपेयी, चन्द्रभूषण मिश्रा, बीके तिवारी, राजेश्वरी दूबे, सीमा शुक्ला, जयंती बाजपेयी, आर के अवस्थी, विशाल टंडन, शैलेन्द्र दीक्षित सहित अनेक भक्त मौजूद थे।