बिधनू ब्लाक सिद्धपुर की छात्राओं ने बढ़ाया शहर का मान
April 5, 2025
0
-प्रदेश स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता में मारी बाजी-शिक्षक संघ ने किया विजेताओं को सम्मानित-अध्यक्ष श्यामलाकांत ने दी विजेताओं को शील्ड-महामंत्री मनीष ने बच्चों को किया उत्साहित Jagrat Times, कानपुर।
-प्रदेश स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता में मारी बाजी -शिक्षक संघ ने किया विजेताओं को सम्मानित -अध्यक्ष श्यामलाकांत ने दी विजेताओं को शील्ड -महामंत्री मनीष ने बच्चों को किया उत्साहित
Jagrat Times, कानपुर। शहर के बिधनू ब्लाक का संविलियन विद्यालय सिद्धपुर एकबार फिर अपनी कार्यशैली के कारण चर्चा में है। इस बार यहां की छात्राओं ने प्रदेश स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाकर शहर का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रदेश भर के छात्र-छात्राएं एकत्र हुए थे। कड़े मुकाबले के बाद सिद्वपुर की टीम ने अपने अनोखे प्रदर्शन से जजों को मंत्रमुग्ध कर दिया। परिणाम में उनको प्रथम स्थान मिला। विजय टीम को शिक्षक संघ की बिधनू ईकाई ने सम्मानित किया।
शिक्षक संघ अध्यक्ष श्मालाकांत दीक्षित ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिवर्ष आयोजित होता है। इसमें इटावा, औरया, कन्नौज, उन्नाव, इलाहाबाद, आगरा, झांसी, बलरामपुर, फतेहपुर, कौशंबी सहित 18 मंडलों के सरकारी स्कूल के बच्चे प्रतिभाग करते है। कड़ी टक्कर के बाद निर्णायक मंडल निर्णय लेता है। इसी नृत्य प्रतियोगिता में सिद्धपुर की टीम ने बाजी मारी है। अध्यक्ष ने विजेता टीम और स्कूल प्राचार्या नम्रता अवस्थी को बधाई दी।
महामंत्री मनीष त्रिवेदी ने कहा कि इस तरफ की प्रतियोगिताओं से बच्चांे के अंदर छुपी प्र्रतिभाएं बाहर आती है। इसलिए यह आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए। त्रिवेदी ने टीम को बधाई देने के साथ स्कूल की उन शिक्षकों को भी सराहा जिन्होंने कड़े परिश्रम से बच्चों को प्रतियोगिता के लिए तैयार किया। विजेता टीम को शील्ड देने के दौरान शिक्षक नेताओं ने उनका अभिवादन किया साथ ही भविष्य में हमेशा आगे रहने के लिए प्रेरित किया। शील्ड पाकर बच्चे खुशी से झूम उठे। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक संघ अध्यक्ष श्मालाकांत दीक्षित, महामंत्री मनीष त्रिवेदी, संयुक्त मंत्री शरद त्रिपाठी व सिद्धपुर स्कूल की प्राचार्या नम्रता अवस्थी सहित अनेक शिक्षक मौजूद थे।