मध्य प्रदेश पुलिस ने नशामुक्ति और बच्चों को शिक्षित करने के लिए ग्रामीणों को किया प्रेरित
- April 4, 2025
- 0
थाना प्रभारी रजनी सिंह चौहान ने जनता के बीच जाकर नशे से होने वाले नुकसानों को बताया गांव के बच्चों को पढ़ाने के लिए उनके माता-पिता को विशेष
थाना प्रभारी रजनी सिंह चौहान ने जनता के बीच जाकर नशे से होने वाले नुकसानों को बताया
गांव के बच्चों को पढ़ाने के लिए उनके माता-पिता को विशेष रूप से किया जागरूक
Jagrat Times, Kanpur/ पुलिस आम जनता की सुरक्षा तो करती है लेकिन इसके साथ ही वह अपना सामाजिक दायित्व निभाते हुए मित्र पुलिस की भूमिका में भी नजर आती है। इन पंक्तियों को चरितार्थ करके दिखाया है मध्यप्रदेश पुलिस ने। उन्होंने सामाजिक जागरूकता के काम को बखूबी निभाया है।पुलिस अधीक्षक जिला शिवपुरी अमन सिंह राठोर ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के निर्देशन व एसडीओपी पोहरी सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी रजनी सिंह चौहान ने “नशामुक्ति जागरुकता अभियान” के तहत ग्राम के लोगों से बातकर नशा से होने वाले नुकसान के बारे में समझाते हुए नशे के कारण गंभीर बीमारिया जैसे मुंह का कैसर, लीवर व फेंफ़डो का खराब होना, नशे में वाहन चलाने से सडक दुर्घटनाएं होना, परिवारिक व आर्थिक समस्याएं होना के बारे में समझाया। इसके साथ ही सभी ग्रामीणो को नशा छोड़ने कि लिए भी प्रेरित किया गया ।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि थाना प्रभारी रजनी सिंह चौहान ने “प्रवेश उत्सव कार्यक्रम 2025-26” के तहत “स्कूल चले हम” अभियान के अंतर्गत 50 बच्चो को पेन , कॉपी व ज्ञानगंगा की किताबें वितरित की। साथ ही बच्चो को स्कूल जाने व पढाई करने के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए भी प्रेरित किया। इसके अलावा ग्रामीणों को बच्चों की पढ़ाई के संबंध में जागरू भी किया ताकि बच्चे बेहतर तरीके से चुनौतियों का सामना कर सके। इस अभियान के दौरान लगभग 200 ग्रामीण उपस्थित थे ।