My City National Politics State

वक्फ बिल संशोधन पारित होने पर आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण

  • April 3, 2025
  • 0

-जिलाध्यक्ष ने पीएम को दी बधाई-विष्णुपुरी चैराहे पर हुई आतिशबाजी-आज का दिन ऐतहासिक अनुराग शर्माJagrat Times, कानपुर। वक्फ बिल संशोधन पारित होने पर आज जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित के

वक्फ बिल संशोधन पारित होने पर आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण

-जिलाध्यक्ष ने पीएम को दी बधाई
-विष्णुपुरी चैराहे पर हुई आतिशबाजी
-आज का दिन ऐतहासिक अनुराग शर्मा

Jagrat Times, कानपुर। वक्फ बिल संशोधन पारित होने पर आज जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विष्णुपुरी चैराहे पर आतिशबाजी के साथ मिष्ठान वितरण किया। इस दौरान राहगीरों को मंुह मीठा किया गया। नेता बोले आज का दिन ऐतिहासिक है। बिल पारित होने के बाद देश में खुशी की लहर है।
अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि यह बिल देश के मुसलमानों की दशा और दिशा दोनों बदलेगा। बिल पारित होने से नौ लाख चालीस हजार एकड़ जमीन जो कब्जों में थी। वह सब खाली होकर विकास कार्यों में लगेगी। इससे होने वाली आय से विभिन्न योजनाएं कार्यान्वित होगी। इससे सभी को लाभ मिलेगा। इतना ही नहीं देश का आम मुसलमान के आर्थिक स्तर में बदलाव आयेगा।
भाजपा नेता व मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने कहा कि आज का दिन ऐतहासिक है। इस अवसर पर बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी का मंुह मिठाया कराया गया है। बिल पारित होने के बाद सभी वर्ग के लोग खुश है। श्री दीक्षित की अगुवायी में एकजुट हुए बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चैराहे पर आतिशबाजी की।

मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में बृजनंदन दूबे, अनुराग शर्मा, अभिनव दीक्षित, आनंद मिश्रा, शिवांग मिश्रा, जनमेजय सिंह, अंशु ठाकुर, सीमा एबीए, प्रमोद विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष अश्वनी गौतम, पार्षद वीरेन्द्र लाला, हर्षित श्रीवास्तव, अश्वनी तिवारी व रानी शुक्ला सहित बड़ी संख्या में नेता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *