फाइब्रोएडेनोमा एक आम, गैर-कैंसर वाली गांठ : डॉक्टर मधुलिका शुक्ला
- April 3, 2025
- 0
महिलाओं की इस बीमारी में स्तन में रेशेदार और ग्रंथियों के ऊतकों से बन जाती है गांठ -नियमित सुचारू रूप से होम्योपैथिक दवा के साथ परहेज से दूर
महिलाओं की इस बीमारी में स्तन में रेशेदार और ग्रंथियों के ऊतकों से बन जाती है गांठ
-नियमित सुचारू रूप से होम्योपैथिक दवा के साथ परहेज से दूर हो जाती है यह बीमारी
Jagrat Times, Kanpur/ जैसे-जैसे हम लोगों की सोच में परिवर्तन आया है वैसे वैसे हमारे भोजन करने और जीने के तरीकों में भी बदलाव आया है। जीवन में अन्य चीजों को महत्व तो देते हैं लेकिन सबसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबंधित सलाह और नियमों को मानने में परहेज करते हैं या बिल्कुल उसका पालन नहीं करते हैं। फलस्वरूप हम किसी न किसी बीमारी से पीड़ित होकर परेशान हो जाते हैं। अगर विशेष तौर पर महिलाओं की बात की जाए तो स्तनों में गांठ होने की समस्याएं ज्यादा देखने को मिलती हैं।

इस गंभीर बीमारी और महत्वपूर्ण विषय पर विस्तृत जानकारी देते हुए कानपुर की सुप्रसिद्ध सीनियर होम्योपैथिक फिजिशियन डॉक्टर मधुलिका शुक्ला ने बताया कि स्तन में फाइब्रोएडेनोमा (fibroadenoma) एक आम, गैर-कैंसर वाली गांठ होती है, इसका होम्योपैथिक में आसानी से इलाज संभव है। अभी हाल ही में दो मरीजों की इस बीमारी से निजात दिलाने वाली डॉक्टर मधुलिका शुक्ला ने बताया कि यदि नियमित सुचारू रूप से होम्योपैथिक दवा खाने के साथ ही चिकित्सक की सलाह का पूर्णतया पालन और परहेज किया जाए तो यह गंभीर बीमारी भी आसानी से ठीक हो जाती है। इस बीमारी के विषय में और जानकारी देते हुए डॉक्टर मधुलिका शुक्ला ने कहा कि फाइब्रोएडेनोमा स्तन में रेशेदार और ग्रंथियों के ऊतकों से बनी एक गांठ होती है। फाइब्रोएडेनोमा गैर-कैंसर वाली गांठ होती है और यह स्तन कैंसर के खतरे को नहीं बढ़ाती है। इस बीमारी के इलाज के लिए डॉक्टर इसे कुछ समय तक निगरानी में रख सकते हैं। यदि फाइब्रोएडेनोमा बड़ा है या तेजी से बढ़ रहा है। फाइब्रोएडेनोमा अन्य स्तन ऊतकों पर दबाव डाल रहा है। इसके साथ ही अगर फाइब्रोएडेनोमा दर्द या परेशानी पैदा कर रहा है तो विशेष सतर्कता की जरूरत है।
