Education My City National State

शिक्षासत्र में नये बच्चों का तिलक रोली के साथ वेलकम

  • April 2, 2025
  • 0

-बिधनू ब्लाक के सिद्धपुर संविलियन विद्यालय में स्वागत समारोह-नये बच्चों को स्कूल प्रवेश पर मिले उपहार-आठवीं पास बच्चों की शुभकामनाओं के साथ विदाई-बच्चों के लिए स्कूल प्रबंधन ने

शिक्षासत्र में नये बच्चों का तिलक रोली के साथ वेलकम

-बिधनू ब्लाक के सिद्धपुर संविलियन विद्यालय में स्वागत समारोह
-नये बच्चों को स्कूल प्रवेश पर मिले उपहार
-आठवीं पास बच्चों की शुभकामनाओं के साथ विदाई
-बच्चों के लिए स्कूल प्रबंधन ने की खानपान की व्यवस्था
-बच्चों ने थिरकते हुए बनाया खुशनुमा माहौल
-शिक्षक शरद त्रिपाठी ने संभाली व्यवस्था की कमान

Jagrat Times, कानपुर। अप्रैल माह के नये सत्र के शुभारंभ अवसर पर बिधनू ब्लाक के सिद्धपुर संविलियन विद्यालय में नये बच्चों के प्रवेश पर उत्सव मनाया गया। यहां कक्षा एक में आने वाले बच्चों का शिक्षिकाओं ने रोली तिलक लगाकर स्वागत किया। स्कूल के सीनियर बच्चों ने नाच-गाकर स्कूल का प्रवेश उत्सव मनाया। विद्यालय का खुशनुमा माहौल देखकर बच्चे बहुत खुश दिखे। स्कूल प्रबंधन की ओर से नये और क्लास आठ पास करके जाने वाले बच्चों को उपहार दिया गया। खुशनुमा माहौल उस समय थोड़ा गमगीन हो गया, जब स्कूल के आठवीं पास बच्चे जाने लगे। सभी शिक्षिको ने बच्चों को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विदाई दी।

10 बच्चों का रोली-तिलक से स्वागत
नये सत्र के प्रथम दिन आज दस नये बच्चों ने स्कूल में एडमीशन लिया। स्कूल प्राचार्य नम्रता अवस्थी ने बच्चों का रोली तिलक लगाकर स्वागत किया। गांव के संस्कारी बच्चों ने शिक्षिका के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। नये बच्चे अपनी माताओं के साथ स्कूल में प्रवेश के लिए आये थे।

प्रवेश उत्सव में नये बच्चों को मिला उपहार
स्कूल के प्रथम दिन प्रवेश लेने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए प्राचार्य नम्रता अवस्थी और वरिष्ठ शिक्षिका सुमन बाजपेयी ने उपहार बांटा। उपहार में बच्चों को शिक्षण सामग्री दी गयी थी। प्रथम दिन स्कूल पहुंचने पर बच्चे रजिस्टर सहित अन्य सामान पाकर खुश हो गये।

प्रवेश उत्सव में लगी माताओं की क्लास
क्लास एक में प्रवेश लेने वाले बच्चों की माताओं की भी विद्यालय में क्लास लगी। शिक्षिका शीलम अवस्थी और मधू यादव ने माताओं से आग्रह किया कि बच्चों के नियमित स्कूल पहंुचाने आपकी जिम्मेदारी होगी। शिक्षक बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए तभी कुछ कर सकता है जब माता-पिता का भरपूर सहयोग करे। शीलम ने कहा कि आपका दायित्व होगा कि प्रतिदिन बच्चों का होमवर्क चेक करे। शिक्षिका मधू ने कहा कि बच्चों की कमियो को स्कूल आकर अवगत कराए।

शिक्षक शरद त्रिपाठी ने संभाली उत्सव की कमान
प्रवेश उत्सव को परवान चढ़ाने की कमान सीनियर शिक्षक शरद त्रिपाठी ने संभाली थी। इस दौरान वे स्कूल की प्रंबधन व्यवस्था देख रहे थे। बड़ी संख्या की बच्चों वाला स्कूल उत्सव के कारण अव्यवस्थित न हो इसके लिए वे सक्रिय थे। स्कूल के हर बच्चे पर उनकी पैनी निगाह थी। माइक के माध्यम से वे सभी को आवश्यक निद्रेंश दे रहे थे।

शिक्षिका सुधा गुप्ता की निगरानी में लजीज खाना
प्राचार्य नम्रता अवस्थी ने प्रवेश उत्सव पर शानदार लजीज खाने का इंतजाम किया था। लजीज खाने की समस्त जिम्मेदारी शिक्षिका सुधा गुप्ता पर थी। अपने दायित्व का निर्वाहन करते हुए शिक्षिका की कड़ी निगरानी में खाना बना। सभी बच्चों और शिक्षिकाओं ने भोजन का आनंद लेकर शिक्षिका को धन्यवाद किया।

शानदार प्रवेश उत्सव पर प्राचार्य का धन्यवाद
सुबह से लेकर दोपहर बाद तक चलने वाले उत्सव कार्यक्रम में सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने अपने भरपूर सहयोग किया। इस पर प्राचार्य नम्रता अवस्थी ने समस्त सहयोगी टीचर सुमन बाजपेयी, शरद त्रिपाठी, शीलम अवस्थी, वर्षा रानी, सुधा गुप्ता, संध्या मिश्रा, संजू सिंह, रंजीता सिंह व मधू यादव को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *