देश में जल संरक्षण की अलख जा रहे प्रयागराज के राजेश शर्मा
- March 31, 2025
- 0
-नमामि गंगे के संयोजक हैं समाजसेवी राजेश-संगम तट पर कराया संगोष्ठी का आयोजन-जल ही जीवन पर चर्चा के बाद शपथJagrat Times, प्रयागराज। पानी की उपयोगिता और संरक्षण की
-नमामि गंगे के संयोजक हैं समाजसेवी राजेश-संगम तट पर कराया संगोष्ठी का आयोजन-जल ही जीवन पर चर्चा के बाद शपथJagrat Times, प्रयागराज। पानी की उपयोगिता और संरक्षण की
-नमामि गंगे के संयोजक हैं समाजसेवी राजेश
-संगम तट पर कराया संगोष्ठी का आयोजन
-जल ही जीवन पर चर्चा के बाद शपथ
Jagrat Times, प्रयागराज। पानी की उपयोगिता और संरक्षण की अलख जगाने के लिए संगम तट पर सोमवार को नमामि गंगे के संयोजक व समाजसेवी राजेश शर्मा ने गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें जल की उपयोगिता व संचय के साथ उपस्थित लोगों को शपथ दिलायी गयी। गोष्ठी में मौजूद लोगों ने विश्वास दिलाया कि वे इस अभियान में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता अभियान चलायेंगे।

संयोजक राजेश शर्मा ने कहा कुछ लोग अच्छा सोचते हैं,कुछ लोग अच्छा करते हैं,लेकिन हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी ऐसे नेता हैं जो न केवल दूरदृष्टि से सोचते हैं,बल्कि उसे धरातल पर उतार कर असंभव को संभव कर दिखाते हैं,उनकी दूरदर्शिता और कार्यशक्ति के कई प्रत्यक्ष प्रमाण है,कैंच द रैन अभियान एक सशक्त जन – आंदोलन का रूप ले चुका है,गंगा जल हमारी संस्कृति घरोवर है,इसे स्वच्छ और अविरल बनाए रखने की जिम्मेदारी सभी की है,स्वच्छ गंगा कोष में आपका सहयोग न केवल नदी के पुनरुद्धार में सहायक है,बल्कि यह गंगा के प्रति आपकी आस्था और समर्पण का प्रतीक भी है,प्रमुख संगठन और नागरिक अपनी पेंशन तक से योगदान देकर इस पवित्र अभियान को बल दे रहे हैं,जिसमे आप सभी इस पुण्य कार्य में सहभागी बनें,धारा अस्सीजी के तहत सौ प्रतिशत आयकर छूट का लाभ उठाएँ,नमामि गंगे के तत्वावधान में संगम तट पर संयोजक राजेश शर्मा के द्वारा पर्यटकों ने श्रद्धा के साथ गंगा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया,जिससे जल संचय जन भागीदारी जन जागरूकता की त्रिवेणी से प्रेरित यह अभियान देशभर में जल संरक्षण की अलख जगा रहा है,श्री शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण के लिए आये हुए पर्यटकों को बृहद वृक्षारोपण करने की अपील किया,जिससे गर्मी की धूप में इंसान और जानवरों को पेड़ो की छाव नसीब हो,बृहद वृक्षारोपण से शुद्ध वातावरण एवं जल संरक्षण में समस्त लोग धरती पर उपकार करे,इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नमामि गंगे विभाग,गंगा विचार मंच,माँ गंगा सेवा समिति प्रयागराज के सचिव श्री रंजन शर्मा अर्जुन शर्मा श्री मुकेश जी एवं नगर गंगा समिति सदस्य व राजिस्थान के सैकड़ों लोग रहे।