My City National Politics State

पार्टी के स्थापना दिवस पर घर-घर लहराये झंडा-अनिल दीक्षित

  • March 31, 2025
  • 0

-जिलाध्यक्ष ने मंडल अध्यक्षों को पहनाया अंगवस्त्र-पदाधिकारी ने की आवास पर बैठक-कार्यकर्ताओं को वितरित किया झंडाJagrat Times, कानपुर। सोमवार को नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने अपने आवास पर

पार्टी के स्थापना दिवस पर घर-घर लहराये झंडा-अनिल दीक्षित

-जिलाध्यक्ष ने मंडल अध्यक्षों को पहनाया अंगवस्त्र
-पदाधिकारी ने की आवास पर बैठक
-कार्यकर्ताओं को वितरित किया झंडा

Jagrat Times, कानपुर। सोमवार को नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने अपने आवास पर पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक की। इसमें अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के काम की समीक्षा की और आगामी छह अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आवश्यक निर्द्रेश दिये।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्थापना दिवस को उत्साह के साथ मनाया जाएं। कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ हर घर में पार्टी का झंडा लगायें। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी सीधा जनता के सम्पर्क में रहे और पार्टियों की योजनाओं और विकास कार्य से अवगत कराएं।

इस दौरान अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों को पटका पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही स्थापना दिवस के लिए घर-घर झंडा लगवाने के लिए सामग्री दी। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने और संचालन अवधेश सोनकर ने किया।
बैठक में जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, उमेश निगम, अभिनव दीक्षित, शिवांग मिश्रा, अंशु ठाकुर, मंडल अध्यक्ष योगेश पांडेय, दीपक शुक्ला, शुभम दीक्षित, गौरव पांडे,भानु प्रताप सिंह,जनक सिंह,अजय राय,विजय पटेल,राजेश जोशी,रोहित साहू इंद्रजीत खन्ना,आशीष तिवारी ,दीपक चौहान,सहित सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *