My City Spirituals State

चंद्रघंटा देवी माँ का यह स्वरूप परम शांतिदायक और कल्याणकारी

  • March 31, 2025
  • 0

Jagrat Times, pandit laxmi kant Mishra / हिंदू धर्म में, चंद्रघंटा देवी, माँ का यह स्वरूप परम शांतिदायक और कल्याणकारी है। इनके मस्तक में घंटे का आकार का

चंद्रघंटा देवी माँ का यह स्वरूप परम शांतिदायक और कल्याणकारी

Jagrat Times, pandit laxmi kant Mishra / हिंदू धर्म में, चंद्रघंटा देवी, माँ का यह स्वरूप परम शांतिदायक और कल्याणकारी है। इनके मस्तक में घंटे का आकार का अर्धचंद्र है, इसी कारण से इन्हें चंद्रघंटा देवी कहा जाता है। इनके शरीर का रंग स्वर्ण के समान चमकीला है। इनके दस हाथ हैं। इनका वहां सिंह है | उनकी तीसरी आँख हमेशा खुली रहती है, जो बुराई के खिलाफ लड़ाई के लिए उनकी निरंतर तत्परता को दर्शाती है मां दुर्गा का चंद्रघंटा रूप शांति और कल्याण का प्रतीक है |

माँ की तीसरे दिन की पूजा का अत्यधिक महत्व है | इस दिन साधक का मन मणिपूर चक्र में प्रविष्ट करता है | माँ की कृपा से अलौकिक वस्तुओं के दर्शन होते हैं | तथा विविध प्रकार की दिव्य ध्वनियाँ सुने देती हैं | माँ के घंटे की ध्वनि सदा अपने भक्तों की प्रेतबाधा से रक्षा करती हैं | माँ का ध्यान करते ही सरणागत की रक्षा के लिए घंटे की ध्वनि निनादित हो उठती है |
मां चंद्रघंटा की पूजा करते समय कमल चढ़ाएं। मान्यता है कि इस फूल से पूजा-अर्चना करने से देवी मां बहुत प्रसन्न होती हैं
मां चंद्रघंटा को प्रसाद के रूप में गाय के दूध से बनी खीर का भोग लगायें | कहते हैं कि माता रानी को खीर का भोग लगाने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।
मां चंद्रघंटा का पसंदीदा रंग लाल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *