Education My City National Spirituals State

हर नारी की “शक्ति” को प्रणाम

  • March 29, 2025
  • 0

-शिक्षा, मेडिकल, सेना, पुलिस, खेल और पत्रकारिता सहित और भी क्षेत्र हैं जिसमें लड़कियों ने बाजी मारी-घरेलू और गृहिणी को विशेष तौर पर सैल्यूट जो पूरे परिवार का

हर नारी की “शक्ति” को प्रणाम

-शिक्षा, मेडिकल, सेना, पुलिस, खेल और पत्रकारिता सहित और भी क्षेत्र हैं जिसमें लड़कियों ने बाजी मारी
-घरेलू और गृहिणी को विशेष तौर पर सैल्यूट जो पूरे परिवार का निस्वार्थ भाव से हमेशा रखतीं हैं ख्याल

Jagrat Times, Kanpur/ हमारे समाज में “नारी शक्ति” को विशेष स्थान प्राप्त है। चाहे वो मां दुर्गा के “नौ रूपों की शक्ति” हो या फिर एक सामान्य महिला। हमारे सनातन धर्म में महिलाओं, लड़कियों और बेटियों को विशेष स्थान दिया गया है। इसीलिए पावन नवरात्रि पर कन्याओं के पैर पखार कर उनसे अपने जीवन में सुख शांति मंगल कामना और समृद्धता का वरदान मांगा जाता है। वर्तमान समय में महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों को कड़ी चुनौती दे रहीं हैं। यहां तक कि कई मामलों में वह पुरुषों से भी आगे निकल गई है। इसीलिए चैत्र नवरात्रि पर जाग्रत टाइम्स की टीम कुछ ऐसी ही महिला शख्सियत की स्टोरी पाठकों से रूबरू कर रहा है जिन्होंने अपनी योग्यता, क्षमता और दक्षता की बदौलत संबंधित कार्यक्षेत्र में लाजवाब उपलब्धि हासिल करने के बावजूद अपने घर और परिवार का भी ख्याल रखते हुए समाज में बेमिसाल उदाहरण प्रस्तुत किया। हम इस स्टोरी के माध्यम से हर उस महिला, लड़की और बेटी को प्रेरित करना चाहते हैं जिससे वो भी अपने जीवन में कुछ मुकाम हासिल कर सके। शिक्षा, मेडिकल, सेना, पुलिस, खेल और पत्रकारिता सहित और भी क्षेत्र हैं जिसमें लड़कियों ने बाजी मारी है। विगत कई वर्षों से महिलाओं ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते हुए सबकों प्रभावित किया। हमारी टीम उन महिलाओं को भी विशेष तौर पर सैल्यूट करती है जो पूरी तरह से घरेलू और गृहिणी हैं। उनका हमारे समाज में विशेष योगदान है क्योंकि आपकी सफलता के पीछे उनकी कड़ी लगन और मेहनत है जो पूरे परिवार का भोजन और स्वास्थ्य से लेकर हर पल उसका ख्याल रखतीं हैं ताकि आप और हम जीवन में बिना किसा रुकावट के लगातार तरक्की कर सकें।

समाजिक संरचना में भारतीय महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान : मोनिका गुप्ता

भारतीय नारी का सामाजिक संरचना में महत्वपूर्ण योगदान है। इस पर विस्तार से चर्चा करते हुए लखनऊ में एक सफल अध्यापिका के रूप में बच्चों के भविष्य को संवारने वाली मोनिका गुप्ता ने बताया कि हर महिला गृहिणी के रूप में अपने परिवार का पालन-पोषण करती है। समृद्धि में अपना पूरा योगदान देने के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में अपनी साक्षरता से समृद्धि में पूर्णतया सहायक होती है। हालांकि, कई क्षेत्रों में अभी भी समाज में उसे समानता का पूर्ण अधिकार नहीं मिला है। मेरे विचार से भारत में महिला सशक्तिकरण की मदद से महिलाओं की बेरोजगारी और कार्यस्थल पर असमान अवसरों को खत्म किया जा सकता है। जब भी महिलाओं को बेरोजगारी का सामना करना पड़ता है, तो उनकी असली क्षमता बिना किसी उपयोग के रह जाती है। इसलिए महिलाओं की ताकत और क्षमता का उपयोग करने के लिए उन्हें समान अवसर प्रदान किए जाने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *