My City National Politics State

महिलाओं के लिए यूपी सबसे सुरक्षित राज्य, महिला अपराध निस्तारण की दर 99 फीसदी से भी ऊपर

  • March 29, 2025
  • 0

योगी सरकार महिला सुरक्षा में देश में नंबर वन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सत्ता संभालने के बाद से प्रदेश में अपराध निस्तारण में मिली बहुत बड़ी सफलता प्रत्येक

महिलाओं के लिए यूपी सबसे सुरक्षित राज्य, महिला अपराध निस्तारण की दर 99 फीसदी से भी ऊपर

योगी सरकार महिला सुरक्षा में देश में नंबर वन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सत्ता संभालने के बाद से प्रदेश में अपराध निस्तारण में मिली बहुत बड़ी सफलता

प्रत्येक जिले में महिला थाना, अतिरिक्त रूप से एक अन्य थाने में महिला थानाध्यक्ष की हुई नियुक्ति

मिशन शक्ति 5.0, ऑपरेशन गरुड़, ऑपरेशन शील्ड, ऑपरेशन डिस्ट्रॉय, ऑपरेशन बचपन जैसे अभियान चलाने वाले योगी आदित्यनाथ इकलौते सीएम

Jagrat Time, Kanpur/ लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने महिला सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। प्रदेश में महिला एवं बाल अपराधों के निस्तारण की दर 99.42% है, जो देश में सर्वश्रेष्ठ है। योगी सरकार की सख्त एवं पारदर्शी नीतियों और विशेष अभियानों के चलते उत्तर प्रदेश अब महिलाओं के लिए देश का सबसे सुरक्षित राज्य बन गया है। योगी सरकार के आठ साल के कार्यकाल में यहां प्रत्येक जिले में महिला थाना बनाए गए हैं। साथ ही अतिरिक्त रूप से एक अन्य थाने में महिला थानाध्यक्ष की नियुक्ति भी की गई है। योगी आदित्यनाथ देश के इकलौते ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर इतने बड़े पैमाने पर अभियान चलाए हैं। इनमें प्रमुख रूप से मिशन शक्ति 5.0, ऑपरेशन गरुड़, ऑपरेशन शील्ड, ऑपरेशन डिस्ट्रॉय, ऑपरेशन बचपन शामिल हैं।

अपराध निस्तारण में ऐतिहासिक सफलता
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ होने वाले अपराधों के मामलों में तेजी से कार्यवाही हुई है। अब तक 27,425 मामले दर्ज किए गए। जिनमें पॉस्को अधिनियम के तहत 11,254 मामलों और दहेज हत्या के 3,775 मामलों में दोषियों को सजा सुनाई गई है।

महिला थानों और पुलिस बल का विस्तार
प्रदेश के हर जिले में विशेष महिला थाने स्थापित किए गए हैं। साथ ही अन्य थानों में भी महिला थानाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।

पुलिस बल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए 2,16,450 पुलिसकर्मियों की भर्ती में 27,178 महिला पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है। इसके अलावा 10,378 महिला बीटों का आवंटन कर उन्हें बेहतर सुविधाएं प्रदान की गई हैं।

विशेष अभियानों से सख्त कार्यवाही
योगी सरकार ने महिला सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति 5.0, ऑपरेशन गरुड़, ऑपरेशन शील्ड, ऑपरेशन डिस्ट्रॉय और ऑपरेशन बचपन जैसे अभियान चलाए हैं।

रात्रि सुरक्षा और तकनीकी उन्नयन
महिलाओं की सुरक्षा के लिए रात्रि एस्कॉर्ट सुविधा शुरू की गई है। जिसके तहत रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक 346 महिला पीआरवी वाहनों द्वारा 3,237 महिलाओं को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया। साथ ही साइबर सेल, डेटा एनालिटिक्स सेंटर और 100 पिंक पुलिस बूथ की स्थापना से तकनीकी सहायता बढ़ाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *