Health My City National Spirituals Sports

हर नारी की “शक्ति” को प्रणाम

  • March 29, 2025
  • 0

-शिक्षा, मेडिकल, सेना, पुलिस, खेल और पत्रकारिता सहित और भी क्षेत्र हैं जिसमें लड़कियों ने बाजी मारी-घरेलू और गृहिणी को विशेष तौर पर सैल्यूट जो पूरे परिवार का

हर नारी की “शक्ति” को प्रणाम

-शिक्षा, मेडिकल, सेना, पुलिस, खेल और पत्रकारिता सहित और भी क्षेत्र हैं जिसमें लड़कियों ने बाजी मारी
-घरेलू और गृहिणी को विशेष तौर पर सैल्यूट जो पूरे परिवार का निस्वार्थ भाव से हमेशा रखतीं हैं ख्याल

Jagrat Times, Kanpur / हमारे समाज में “नारी शक्ति” को विशेष स्थान प्राप्त है। चाहे वो मां दुर्गा के “नौ रूपों की शक्ति” हो या फिर एक सामान्य महिला। हमारे सनातन धर्म में महिलाओं, लड़कियों और बेटियों को विशेष स्थान दिया गया है। इसीलिए पावन नवरात्रि पर कन्याओं के पैर पखार कर उनसे अपने जीवन में सुख शांति मंगल कामना और समृद्धता का वरदान मांगा जाता है। वर्तमान समय में महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों को कड़ी चुनौती दे रहीं हैं। यहां तक कि कई मामलों में वह पुरुषों से भी आगे निकल गई है। इसीलिए चैत्र नवरात्रि पर जाग्रत टाइम्स की टीम कुछ ऐसी ही महिला शख्सियत की स्टोरी पाठकों से रूबरू कर रहा है जिन्होंने अपनी योग्यता, क्षमता और दक्षता की बदौलत संबंधित कार्यक्षेत्र में लाजवाब उपलब्धि हासिल करने के बावजूद अपने घर और परिवार का भी ख्याल रखते हुए समाज में बेमिसाल उदाहरण प्रस्तुत किया। हम इस स्टोरी के माध्यम से हर उस महिला, लड़की और बेटी को प्रेरित करना चाहते हैं जिससे वो भी अपने जीवन में कुछ मुकाम हासिल कर सके। शिक्षा, मेडिकल, सेना, पुलिस, खेल और पत्रकारिता सहित और भी क्षेत्र हैं जिसमें लड़कियों ने बाजी मारी है। विगत कई वर्षों से महिलाओं ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते हुए सबकों प्रभावित किया। हमारी टीम उन महिलाओं को भी विशेष तौर पर सैल्यूट करती है जो पूरी तरह से घरेलू और गृहिणी हैं। उनका हमारे समाज में विशेष योगदान है क्योंकि आपकी सफलता के पीछे उनकी कड़ी लगन और मेहनत है जो पूरे परिवार का भोजन और स्वास्थ्य से लेकर हर पल उसका ख्याल रखतीं हैं ताकि आप और हम जीवन में बिना किसा रुकावट के लगातार तरक्की कर सकें।

परिवार और समाज को सही राह दिखाती हैं महिलाएं : जसमीत कौर

भारतीय महिलाएं की पहचान सिर्फ सुंदरता ही नहीं है बल्कि उनके गुण, सादगी और विनयशीलता है। जिसकी बदौलत वह समाज में अपना वर्चस्व कायम करतीं हैं। नोएडा की मशहूर फिटनेस ट्रेनर एक्सपर्ट जसमीत कौर ने बताया कि भारत ही एक ऐसा देश है जहां स्त्रियों में अलग-अगल राज्यों में अलग-अलग तरह की परंपरा और संस्कृतियों का प्रचलन हैं। हमें अपनी संस्कृति और परंपरा को तो बनाए रखना है, लेकिन इसके नाम पर जो कुरीतियों और अंधविश्वास है, उन्हें समाप्त करना भी बहुत जरूरी है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि महिलाएं न सिर्फ परिवार बल्कि समाज को भी सही राह दिखाती है। धर्म के रास्ते पर चलने वाली स्त्री ही परिवार को गलत कार्य करने से रोकती है। जिन स्त्रियों में धन संचय का गुण होता उनके परिवार पर कभी भी संकट के बादल नहीं छा सकते। शास्त्रों के अनुसार एक स्त्री को पैसों की बचत करना आना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *