Health My City National State

सीनियर होम्योपैथिक फिजिशियन डॉक्टर मधुलिका से जानिए निरोग रहने के उपाय

  • March 29, 2025
  • 0

Jagrat Times, Kanpur/ कुछ ऐसी महत्वपूर्ण बातें और टिप्स होते हैं यदि हम इनको पूरी तरह से अपना लें तो हम कभी भी बीमार नहीं पड़ सकते बल्कि

सीनियर होम्योपैथिक फिजिशियन डॉक्टर मधुलिका से जानिए निरोग रहने के उपाय

Jagrat Times, Kanpur/ कुछ ऐसी महत्वपूर्ण बातें और टिप्स होते हैं यदि हम इनको पूरी तरह से अपना लें तो हम कभी भी बीमार नहीं पड़ सकते बल्कि हमारा शरीर हमेशा स्वस्थ और दमकता रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए कानपुर की सुप्रसिद्ध व सीनियर होम्योपैथिक फिजिशियन डॉक्टर मधुलिका ने बताया कि हमेशा फिट रहने के कुछ छोटे घरेलू नुस्खे हैं जिनका आप लाभ उठा सकते हैं।

पानी हमेशा बैठकर ही पीना चाहिए

आज कल के दौर में हम सब खड़े होकर पानी पीते हैं फिर चाहे वो गिलास से पानी पीना हो या फिर बोतल के माध्यम से पानी पीना हो। पानी पीने में बरते सावधानी। कम से कम सात घंटे की नींद लें । नशीले पदार्थ का सेवन बिलकुल नहीं करें।
खाने के एक घंटे पहले और बाद में पानी ना पिएं। खाने में सलाद, दही, दूध, दलिया, हरी सब्जियों, साबुत दाल–अनाज आदि का प्रयोग अवश्य करें। कोशिश करें कि आपकी प्लेट में ‘वैरायटी ऑफ फूड’ शामिल हो। खाना पकाने तथा पीने के लिए साफ पानी का उपयोग करें। सब्जियों तथा फलों को अच्छी तरह धोकर प्रयोग में लाएं।

डॉक्टर मधुलिका के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबंधित सलाह

1.संतुलित आहार ही लेना चाहिए

ये बात तो आप भी मानते होंगे कि हमारे खानपान का सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। उदाहरण के लिए यदि हम तली भुनी चीज़ें, कोल्ड ड्रिंक तथा जंक फ़ूड इत्यादि का सेवन करते हैं तो ऐसे में हमारे शरीर में वसा बढ़ने लगती है। ये चीज़ें हमें ना सिर्फ़ मोटा करती हैं बल्कि हमें कई बीमारियों की तरफ़ भी ले जाती हैं। इसी तरह यदि हम अपने आहार में हरी सब्ज़ियां, मछली, अंडे, फल, दूध इत्यादि चीज़ों को शामिल करते हैं और इनका सेवन करते हैं तो ऐसे में ना सिर्फ़ हम फ़िट रहते हैं बल्कि बीमारियों से भी दूर रहते हैं। इसलिए अपने आहार को संतुलित रखना बेहद ज़रूरी है। इस बात का ख्याल रखें कि अपने आहार में संतुलित मात्रा में प्रोटीन्स, विटामिन्स तथा अन्य मिनरल्स की मात्रा अवश्य शामिल करें।

  1. पर्याप्त नींद लेना बहुत ही आवश्यक

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सुबह जल्दी उठना चाहिए और रात को जल्दी सोना चाहिए। प्रतिदिन अनुशासन से भरपूर दिनचर्या का पालन करने से न सिर्फ़ हम स्वस्थ रहते हैं बल्कि हम प्रसन्न्ता का भी अनुभव करते हैं। रात में जल्दी सोने से हमें सुबह जल्दी उठने में मदद मिलती है। यहाँ तक कि जल्दी सोने के बाद अगर हम सुबह जल्दी उठ भी जाते हैं तब भी हमारी नींद पूरी हो जाती है।
हमें जितने घंटों की नींद लेनी चाहिए उतने घंटों की नींद हमें मिल जाती है। जिससे हमारे शरीर की विभिन्न प्रक्रियाएं भी सही ढंग से होती हैं। समय पर सोने और समय पर उठने से ना सिर्फ़ शारीरिक लाभ मिलते हैं बल्कि इससे कई मानसिक लाभ भी मिलते हैं। इसके द्वारा हम सकारात्मक महसूस कर सकते हैं।

3.सुबह का नाश्ता समय पर है ज़रूरी

स्वस्थ रहने के लिए समय के अनुसार काम करना चाहिए जैसे समय पर नाश्ता करना। सुबह सही समय पर नाश्ता करने की आदत डालनी चाहिए। एक रिसर्च में इस बात की पुष्टि की गई है कि जो लोग नाश्ते में पोषण से भरपूर चीज़ें लेते हैं वे पूरा दिन तरोताज़ा महसूस करते हैं। इसी के साथ उनका वज़न भी संतुलित रहता है। हम नाश्ते में अंडे, दूध, मक्खन तथा फल इत्यादि का सेवन कर सकते हैं। बेहतर है कि नाश्ते में पूरी पराठें या तली भुनी चीज़ों की जगह पर दलिया का सेवन किया जाए। इससे हमें संपूर्ण दिन ऊर्जावान होने की अनुभूति होगी। इसी के साथ चिड़चिड़ापन भी दूर होगा।

4.) पर्याप्त जल का सेवन करें
स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त जल का सेवन करना चाहिए। ज़्यादातर देखा जाता है कि लोग सुबह उठकर सबसे पहले चाय पीते हैं। स्वास्थ्य के नज़रिए से यदि देखा जाए तो ये आदत सही नहीं है।

सुबह ख़ाली पेट चाय नहीं पीना चाहिए बल्कि चाय पीने से पूर्व ख़ाली पेट गुनगुने पानी का सेवन करना फ़ायदेमंद होता है।

इसी के साथ हमें पूरे दिन पर्याप्त जल का सेवन करना चाहिए। सीडीसी/CDC की एक रिपोर्ट के अनुसार एक दिन में एक व्यस्क व्यक्ति को लगभग 5-6 लीटर पानी का सेवन करना चाहिए।

प्रतिदिन हम कितने पानी का सेवन करें यह तो व्यक्ति की उम्र तथा लिंग पर भी निर्भर करता है। पर्याप्त जल का सेवन करने से हमारे शरीर में जल की आपूर्ति होती है और इसी के साथ साथ शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने का भी एक माध्यम मिल जाता है।

हम अपने शरीर में जल की पर्याप्त मात्रा को पूर्ण करने के लिए फलों तथा सब्ज़ियों के जूस का भी सेवन कर सकते हैं।

5.) वर्कआउट या व्यायाम करें
स्वस्थ रहने के लिए वर्कआउट करना अत्यंत जरूरी है। हमें प्रतिदिन 30 से 40 मिनट तक व्यायाम करना चाहिए।

प्रतिदिन व्यायाम करने से शरीर में ऊर्जा की एक प्रणाली बनी रहती है। इसी के साथ साथ यदि शरीर में एक्स्ट्रा फ़ैट या वसा मौजूद है तो वह भी ख़त्म हो जाता है।

सुबह उठकर व्यायाम करना शरीर के लिए काफ़ी फ़ायदेमंद होता है। योगा तथा ध्यान लगाना भी एक अच्छी प्रक्रिया है।

यदि आप बिलकुल भी व्यायाम नहीं करते हैं तो कोशिश करें कि आज से ही व्यायाम की शुरुआत करें। शुरुआत के दिनों में आप भले ही 2-3 मिनट व्यायाम करें लेकिन इसकी आदत अवश्य डालें। शरीर को पतला रखने के लिए स्विमिंग करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *