My City National Spirituals State

पंडित चन्द्रकान्त शुक्ला से जानिए! कलश स्थापना का शुभ मुहुर्त

  • March 29, 2025
  • 0

कानपुर। रविवार से नवरात्रि का शुभारंभ हो रह है। आपको कलश स्थापना कैसे और किस शुभ मुर्हुत पर करनी है इसकी जानकारी पंडित चन्द्रकान्त शुक्ला कुछ इस प्रकार

पंडित चन्द्रकान्त शुक्ला से जानिए! कलश स्थापना का शुभ मुहुर्त

कानपुर। रविवार से नवरात्रि का शुभारंभ हो रह है। आपको कलश स्थापना कैसे और किस शुभ मुर्हुत पर करनी है इसकी जानकारी पंडित चन्द्रकान्त शुक्ला कुछ इस प्रकार दी है।

कलश स्थापना (घटस्थापना) का शुभ मुहूर्त:

प्रातः काल: सुबह 6:13 बजे से 10:22 बजे तक।

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:01 बजे से 12:50 बजे तक।

इन दोनों समयों में कलश स्थापना करना अत्यंत शुभ माना जाता है।

चैत्र नवरात्रि के प्रमुख तिथियां:

प्रतिपदा (पहला दिन): 30 मार्च 2025 – माँ शैलपुत्री पूजा।

अष्टमी (आठवां दिन): 5 अप्रैल 2025 – माँ महागौरी पूजा।

नवमी (नौवां दिन): 6 अप्रैल 2025 – माँ सिद्धिदात्री पूजा एवं नवरात्रि पारण।

इस वर्ष पंचमी तिथि का क्षय होने के कारण नवरात्रि आठ दिनों की होगी।

विशेष संयोग:

इस बार नवरात्रि की शुरुआत रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग में हो रही है, जो इसे और भी शुभ बनाता है।

माँ दुर्गा का आगमन:

नवरात्रि के पहले दिन रविवार होने के कारण, माँ दुर्गा हाथी पर सवार होकर आ रही हैं, जो समृद्धि और शांति का प्रतीक माना जाता है।

इन शुभ मुहूर्तों और विशेष संयोगों का लाभ उठाते हुए, श्रद्धा और विधिपूर्वक माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *