My City National Spirituals State

हर नारी की “शक्ति” को प्रणाम

  • March 29, 2025
  • 0

-शिक्षा, मेडिकल, सेना, पुलिस, खेल और पत्रकारिता सहित और भी क्षेत्र हैं जिसमें लड़कियों ने बाजी मारी-घरेलू और गृहिणी को विशेष तौर पर सैल्यूट जो पूरे परिवार का

हर नारी की “शक्ति” को प्रणाम

-शिक्षा, मेडिकल, सेना, पुलिस, खेल और पत्रकारिता सहित और भी क्षेत्र हैं जिसमें लड़कियों ने बाजी मारी
-घरेलू और गृहिणी को विशेष तौर पर सैल्यूट जो पूरे परिवार का निस्वार्थ भाव से हमेशा रखतीं हैं ख्याल

Jagrat Times, Kanpur/ हमारे समाज में “नारी शक्ति” को विशेष स्थान प्राप्त है। चाहे वो मां दुर्गा के “नौ रूपों की शक्ति” हो या फिर एक सामान्य महिला। हमारे सनातन धर्म में महिलाओं, लड़कियों और बेटियों को विशेष स्थान दिया गया है। इसीलिए पावन नवरात्रि पर कन्याओं के पैर पखार कर उनसे अपने जीवन में सुख शांति मंगल कामना और समृद्धता का वरदान मांगा जाता है। वर्तमान समय में महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों को कड़ी चुनौती दे रहीं हैं। यहां तक कि कई मामलों में वह पुरुषों से भी आगे निकल गई है। इसीलिए चैत्र नवरात्रि पर जाग्रत टाइम्स की टीम कुछ ऐसी ही महिला शख्सियत की स्टोरी पाठकों से रूबरू कर रहा है जिन्होंने अपनी योग्यता, क्षमता और दक्षता की बदौलत संबंधित कार्यक्षेत्र में लाजवाब उपलब्धि हासिल करने के बावजूद अपने घर और परिवार का भी ख्याल रखते हुए समाज में बेमिसाल उदाहरण प्रस्तुत किया। हम इस स्टोरी के माध्यम से हर उस महिला, लड़की और बेटी को प्रेरित करना चाहते हैं जिससे वो भी अपने जीवन में कुछ मुकाम हासिल कर सके। शिक्षा, मेडिकल, सेना, पुलिस, खेल और पत्रकारिता सहित और भी क्षेत्र हैं जिसमें लड़कियों ने बाजी मारी है। विगत कई वर्षों से महिलाओं ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते हुए सबकों प्रभावित किया। हमारी टीम उन महिलाओं को भी विशेष तौर पर सैल्यूट करती है जो पूरी तरह से घरेलू और गृहिणी हैं। उनका हमारे समाज में विशेष योगदान है क्योंकि आपकी सफलता के पीछे उनकी कड़ी लगन और मेहनत है जो पूरे परिवार का भोजन और स्वास्थ्य से लेकर हर पल उसका ख्याल रखतीं हैं ताकि आप और हम जीवन में बिना किसा रुकावट के लगातार तरक्की कर सकें।

ममता और शक्ति का सागर हैं महिलाएं : मोनिका गुप्ता

बॉडी बिल्डिंग फिटनेस मॉडलिंग फिजिक कैटेगरी में अब तक कई पदक जीतकर धाक जमा चुकीं जम्मू-कश्मीर कश्मीर की मशहूर फिटनेस मॉडल व वर्कआउट एक्सपर्ट ने नारी शक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज की महिलाएं घर और परिवार के साथ ही बाहर के काम जैसे आफिस वर्क व अन्य प्रोफेशनल जॉब बहुत अच्छे तरीके से कर रहीं हैं। हर महिला प्रेम और ममता के साथ ही शक्ति का भी सागर हैं। हर लड़की बेटी बहू घर और समाज में लीड रोल अदा कर रहीं हैं। बॉडी बिल्डिंग के क्षेत्र में अधिकांश लड़कियों ने शानदार मुकाम हासिल करते हुए गोल्डन करियर बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *