My City National Politics State

योगी सरकार के 8 साल बेमिसाल की जनप्रतिनिधियों ने दी जानकारी

  • March 27, 2025
  • 0

-प्रदेश में बही विकास की गंगा सलिस विश्नोईगोविंदनगर विधानसभा में बही विकास की गंगा मैथानी-हर क्षेत्र को मिली विकास की सौगात सुरेश अवस्थी-जनता को मिला सेवा, सुरक्षा व

योगी सरकार के 8 साल बेमिसाल की जनप्रतिनिधियों ने दी जानकारी


-प्रदेश में बही विकास की गंगा सलिस विश्नोई
गोविंदनगर विधानसभा में बही विकास की गंगा मैथानी
-हर क्षेत्र को मिली विकास की सौगात सुरेश अवस्थी
-जनता को मिला सेवा, सुरक्षा व सुशासन नीलिमा कटियार
-आठ साल में यूपी बना उत्तम प्रदेश अनुराग शर्मा

Jagrat Times, कानपुर। योगी सरकार ने आठ साल के शासनकाल में प्रदेश को उत्तम प्रदेश बना दिया है। सरकारी की प्रदेश को उत्तम बनाने वाली कार्यशैली व विकास की जानकारी देने के लिए 25 मार्च से 14 अप्रैल तक उत्सव अभियान संचालित हो रहा है। अभियान के अन्तर्गत सभी विधानसभा के जनप्रतिनिधि सीधे जनता को सरकार की उपलब्धियों से अवगत करा रहे है। उत्साव अभियान के अन्तर्गत नेताओं ने अपनी-अपनी विधानसभा में प्रेसवार्ता के माध्यम से जानकारी कुछ इस प्रकार दी।

जनता की मूलभूत सुविधाओं पर फोकस-सलिल विश्नोई
विधायक विधान परिषद सदस्य सलिल विश्नोई ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनता की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता पर रखा। शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था पर विशेष जोर रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कान्या सुमंगला योजना के माध्यम से हजारों कन्याओं को शिक्षा और रोजगार मे प्रोत्साहन दिया है। सामूहिक विवाह योजना में सभी को भेदभाव किये बिना एक लाख की राशि के अनुदान से मदद की जाती है। सरकार ने प्रदेश की प्रगति के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएं हैं। विश्नोई ने कहा कि सीएम ने हमारी विधानसभा में भी विकास की अनेक सौगात दी है।

गोविंदनगर विधानसभा में बहीं विकास की गंगा-सुरेन्द्र मैथानी
गोविंदनगर विधानसभा विधायक सुरेन्द्र मैथानी ने कहा कि सरकार ने बीते आठ सालों में प्रदेश के हर कोने में विकास की गंगा बहायी है। उसी विकास गंगा में हमारी विधानसभा भी लाभांवित हुई है। विधानसभा में पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, सीवर, सुंदरीकरण, मार्ग सहित अनेक प्रोजेक्टों का शिलान्यास करके जनता को सौगातों की भरमार दी है। विधायक ने कहा कि मैं ह्दय से पीएम और सीएम का आभार प्रकट करता हूं।

प्रदेश को मिली विकास की सौगात
वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपनी कार्यशैली से पूरे प्रदेश को विकास की सौगात दी है। आज प्रदेश में रहना वाला प्रत्येक व्यक्ति भयमुक्त है। वर्तमान में प्रदेश की एक अलग छवि बनी है। इसका श्रेय हमारे लोकप्रिय सीएम योगी आदित्यनाथ को जाता है। अवस्थी ने कहा कि विकास की धारा मे हमारी विधानसभा भी अछूती नही रही है। पूरे एरिया की रोड, पालिका स्टेडियम का संुदरीकरण, मेट्ो स्टेशन के निर्माण होने से स्थानीय जनता को बड़ी सौगात मिली है।

सेवा, सुरक्षा व सुशासन के गौरवशाली समय-नीलिमा कटियार
कल्याणपुर विधायिका नीलिमा कटियार ने कहा कि हमारे सीएम के कार्यकाल में जनता को सेवा, सुरक्षा व सुशासन का एहसास हुआ है। प्रदेश की जनता आज भयमुक्त है। सरकार ने चैतरफा विकास किया है। प्रदेश लगातार प्रगति मार्ग पर आगे है। आज सरकार की कार्यशैली और विकास के कारण देश मे इसकी अलग छवि बनी है।
सरकार ने विकास की गंगा में कल्याणपुर विधानसभा को भी बहुत सौगात दी है। विधानसभा विकास के कारण पूरी तरह बदल गयी है। जनता को सारी मूलभूत सुविधाएं मिल रही है। आयुष्मान योजना से गरीबों का इलाज हो रहा है।
सरकार के आठ साल बेमिसाल-अनुराग शर्मा
भाजपा नेता व उत्तर जिले के मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने कहा कि योगी सरकार ने अपनी कड़ी तपस्या से प्रदेश को उत्तम प्रदेश बना दिया है। प्रदेश का भयमुक्त वातावरण सभी को भा रहा है। अस्पताल में गरीब मरीजों का इलाज, बच्चों को शिक्षा, व सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ महिलाओं को मिल रहा है। भाजपा नेता ने आठ साल बेमिसाल के लिए पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *