संगठन की मजबूती के लिए जिलाध्यक्ष की अस्पताल में मीटिंग
March 24, 2025
0
-पैर का आपरेशन के कारण अनिल दीक्षित भर्ती-दायित्व निर्वाहन के लिए कार्यकर्ताओं को बुलाया-बैठक में कार्यकर्ताओं को बांटा दायित्वJagrat Times, कानपुर। जिलाध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद पैर
-पैर का आपरेशन के कारण अनिल दीक्षित भर्ती -दायित्व निर्वाहन के लिए कार्यकर्ताओं को बुलाया -बैठक में कार्यकर्ताओं को बांटा दायित्व Jagrat Times, कानपुर। जिलाध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद पैर में चोट लगने के कारण नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित अस्पताल में भर्ती है। उनके पैर का आपरेशनहुआ है। लेकिन थोड़ी चेतना आते ही अध्यक्ष ने आज अस्पताल के अंदर ही कार्यकर्ताओं के साथ आवश्यक बैठक की। इसमें अध्यक्ष ने सभी को संगठन की मजबूती के लिए कार्यभार बांटा। अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता देख आज उनका उत्साह बढ़ा है। बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार की 8 वर्ष की उपलब्धियों का उत्सव अभियान जो 24 मार्च से प्रारंभ होकर 14 अप्रैल तक चलेगा की रूपरेखा तैयार की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा भारतीय जनता पार्टी में एक तीसरी आंख हम सब कार्यकर्ताओं के कार्यों पर नजर रखती है।और जो कार्य करता है उसको पल भर में आम कार्यकर्ता से खास कार्यकर्ता बनने में देर नहीं लगती।
उन्होंने कहा कि मेरे अध्यक्ष रहते हुए किसी जमीनी कार्यकर्ता के सम्मान पर आंच नहीं आ सकती।अनिल दीक्षित ने कहा कि मैं अभाव में तो काम कर सकता हु पर प्रभाव में काम नहीं करूंगा,पार्टी के कार्यों के लिए यदि धन की आवश्यकता पड़ेगी तो हम सब कार्यकर्ता आपसी सहयोग से धन को एकत्रित कर के पार्टी का कार्य करेगे लेकिन किसी पूंजीपति से एक रुपया भी लेना हमारे लिए पाप होगा।उन्होंने ने कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में जब मैं चोटिल हु आप सभी का आपार स्नेह और साथ मेरे मनोबल को दुगना कर दिया। जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि योगी सरकार की 8 वर्ष की उपलब्धियों के उत्सवअभियान का संयोजक अवधेश सोनकर को व सहसंयोजक अनुपम मिश्रा को बनाया गया है।कल इस संदर्भ में कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय सभी जनप्रतिनिधियों के साथ प्रेस वार्ता कर के प्रारंभ करेंगे। इस अभियान के लिए जिले के पदाधिकारियों को अलग अलग जिम्मेदारियों को बाट दिया गया है
1.जिला स्तर प्रेस वार्ता व विधान सभा स्तर प्रेस वार्ता को अनुराग शर्मा,उपेंद्र शुक्ला देखेंगे।
लाभार्थी मेला सतेंद्र पांडे, जन्मेजय सिंह
घर घर संपर्क_वीरेश त्रिपाठी,विनय पटेल
भाजपा स्थापना दिवस _अवधेश सोनकर,अभिनव दीक्षित
विकास गोष्ठी_जितेन्द्र शर्मा,आकाश शुक्ला
बाइक रैली_शिवांग मिश्रा,सोनू राठौर
प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन _अनुपम मिश्रा
महिला जनसंपर्क _पूनम कपूर,सरोज सिंह
अंबेडकर जयंती_धीरज बाल्मिकी,विनोद सोनकर बैठक में प्रमुख रूप से संतोष शुक्ला,आनंद मिश्राअनुराग शर्मा अभिनव दीक्षित, दीपक सिंह,प्रमोद विश्वकर्मा,शुभम दीक्षित,रंजीता पाठक,आशा पाल रोहित साहू,देवनाथ मिश्रा,रंजीत भदौरिया,नवाब सिंह, मुकेश भाटिया गौरव पांडे,योगेश पांडे सुनीता गौड़,अधिराज सिंह जीतू कश्यप,हिमांशु शर्मा ,मुन्ना सेंगर,चंद्रमणि चौबे,अमित बाथम,जगदीश तिवारी,सहित सभी मंडल अध्यक्ष,प्रभारी और जिले के पदाधिकारी उपस्थित थे।