My City National Politics State

अंबेडकर जयंती तक प्रदेश सरकार की 8 वर्ष की उपलब्धियों का उत्सव मनाएगी भाजपा

  • March 24, 2025
  • 0

Jagrat Times, kanpur / मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर भाजपा 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती तक सरकार की उपलब्धियों का उत्सव अभियान चलाएगी। इस

अंबेडकर जयंती तक प्रदेश सरकार की 8 वर्ष की उपलब्धियों का उत्सव मनाएगी भाजपा

Jagrat Times, kanpur / मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर भाजपा 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती तक सरकार की उपलब्धियों का उत्सव अभियान चलाएगी। इस अभियान में अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
सोमवार को केशव नगर स्थित भाजपा दक्षिण पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जिला कार्यशाला में प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर होने वाले आगामी कार्यक्रमो पर चर्चा हुई।
कार्यशाला में मुख्य वक्ता कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की आठ वर्ष की उपलब्धिययों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी दो चरणों में घर-घर संपर्क अभियान चलाएगी। संपर्क के दौरान पार्टी कार्यकर्ता योगी सरकार की उपलब्धियों वाला पत्रक, हैंड बिल, बुकलेट और स्टीकर लेकर लोगों को भाजपा सरकार द्वारा 8 वर्षों में किए गए कार्यों की जानकारी देंगे।

पहले चरण का संपर्क अभियान 28 से 30 मार्च और दूसरा चरण 6 से 9 अप्रैल तक चलेगा। 6 अप्रैल पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी पार्टी कार्यकर्ता अपने अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाएंगे।पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को एक-एक शक्ति केंद्र की जिम्मेदारी दी गई है। विधानसभा स्तर पर एक विकास गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा जिसमें पार्टी सरकार की 8 वर्ष की उपलब्धियों के के बारे में जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में सभी वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधि सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख आदि को आमंत्रित किया जाएगा।
प्रबुद्ध वर्ग तक योगी सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने के लिए जिला स्तर पर एक प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें चिकित्सक, इंजीनियर, शिक्षक, व्यापारी, अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, साहित्यकार, खिलाड़ी और अन्य सभी प्रकार के प्रबुद्ध जनों को आमंत्रित किया जाएगा।
महिला मोर्चा कार्यकर्ता घर घर पहुंच कर लाभार्थी महिलाओं से संपर्क करेंगी और उन्हें सरकार की 8 वर्ष की उपलब्धियों के बारे में जानकारी देगी।
14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती बूथ स्तर पर मनाई जाएगी। बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा सरकार द्वारा सामाजिक न्याय एवं सामाजिक समरसता विषयों पर किए गए कार्यों के बारे में बताया जाएगा।
भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि सरकार के उपलब्धियों के उत्सव अभियान में पार्टी के वर्तमान एवं पूर्व 200 पदाधिकारियों को लगाया गया है। सभी पदाधिकारियों को एक-एक शक्तिकेंद्र की जिम्मेदारी दी गई है। मंडल स्तर पर 25-25 कार्यकर्ताओं की टोली बनाई गई है। घर-घर संपर्क अभियान में वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारीयो के साथ-साथ बूथ कमेटी के सदस्य अपनी सहभागिता निभाएंगे। 25 मार्च को क्षत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, 26 को चंद्रशेखर आजाद विश्वविद्यालय और 27 को नवीन सभागार, सरसैया घाट में लाभार्थी पंजीयन कैंप, वन जिला वन प्रोडक्ट स्टॉल, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, लाभार्थी मेला एवं सरकार की उपलब्धियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी जिसमें सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी जनता को दी जाएगी। 30 मार्च को पार्टी कार्यकर्ता संपर्क वाले बूथों पर ही मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुनेंगे।
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि कानपुर के प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री उच्च शिक्षा योगेंद्र उपाध्याय मंगलवार को शहर में रहेंगे। वह केशव नगर स्थित भाजपा मुख्यालय में प्रदेश सरकार की 8 वर्ष की उपलब्धियों पर दोपहर 11.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। 27 मार्च को विधानसभा स्तर पर प्रेस वार्ता होगी। उत्सव अभियान के लिए जिला मंत्री जसविंदर सिंह को संयोजक व अर्जुन बेरिया को सह संयोजक बनाया गया है।

प्रमुख रूप से भाजपा दक्षिण कार्यालय में जिला कार्यशाला में मुख्य वक्ता क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनीता गुप्ता, दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, जयप्रकाश कुशवाहा, सुनील तिवारी सुनील तिवारी ,जय प्रकाश कुशवाहा, रामबहादुर यादव, विनोद मिश्रा, जसविंदर सिंह, अर्जुन बेरिया, मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी, राजन चौहान, वंदना गुप्ता, संजय कटियार, अर्चना आर्या, अनुराग शुक्ला, वीरेंद्र दिवाकर, संजीव बेरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *