शहर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने पवन गुप्ता, संदीप शुक्ला को ग्रामीण की कमान
March 21, 2025
0
-अंबरीश सिंह गौर को मिला देहात का दायित्व-संगठन ने पुराने नेताओं पर किया विश्वास-नये नाम की घोषणा होते ही कांग्रसियों में लहर-संगठन के निर्णय का नेताओं ने किया
-अंबरीश सिंह गौर को मिला देहात का दायित्व -संगठन ने पुराने नेताओं पर किया विश्वास -नये नाम की घोषणा होते ही कांग्रसियों में लहर -संगठन के निर्णय का नेताओं ने किया स्वागत Jagrat Times, कानपुर। कांग्रेस पार्टी को मजबूती देने के लिए संगठन ने पुराने कांग्रेस नेता पवन गुप्ता को शहर के जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी हैं। जबकि, ग्रामीण से संदीप शुक्ला को दायित्व दिया है। वहीं, देहात की जिम्मेदारी अंबरीश सिंह गौर को सौंपी है। संगठन के नेताओं ने निर्णय लेने के दौरान सभी समीकरणों को ध्यान में रखा है। हाइकमान के निर्णय को शहर के वरिष्ठ नेताओं ने सराहा है। नेताओं का कहना है कि संगठन ने एकबार फिर पुराने कांग्रेसी नेताओं पर विश्वास जताया है।
निर्णय का कांग्रसियों ने किया स्वागत
पवन गुप्ता के अध्यक्ष बनाये जाने पर पुराने दिग्गज कांग्रेसियों ने स्वागत किया है। पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्रा, संजीव दरियावादी, नौशाद आलम मंसूरी, हर प्रकाश अग्निहोत्री, आलोक मिश्रा, ममता मिश्रा, सीता अग्निहोत्री सहित बड़ी संख्या में नेताओं ने उपरोक्त निर्णय पर हर्ष जताया।
पुराने कांग्रेसी हैं पवन गुप्ता
पवन गुप्ता पुराने कांग्रेसी हैं। इनका परिवार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हैं। पवन आर्यनगर से विधायकी का चुनाव और मेयर के चुनाव दोनों अपनी किस्मत अजमा चुके है। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में 2008 से 2011 तक चेयरमैन रहें हैं। पार्टी के प्र्रति इनके समपर्ण और निष्ठा को ध्यान में रखकर संगठन ने इनको यह दायित्व सौंपा है।
पहले भी संदीप शुक्ला संभाल चुके हैं जिम्मेदारी
ग्रामीण के जिलाध्यक्ष बने संदीप शुक्ला पहले भी कई जिम्मेदारी वाले पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अध्यक्ष हरिप्रकाश अग्निहोत्री की टीम में भी महासचिव रहे हैं। संदीप भी कांग्रेसी परिवार से हैं। पिता स्वं अंबिका प्रसाद शुक्ला के पुत्र है। पिता का नाम भी पुराने दिग्गज नेताओं में शुमार है। जिलाध्यक्ष की नयी जिम्मेदारी पाने वाले संदीप पहले प्रदेश इकाई में भी अपनी सेवाएं दे चुके है। दायित्व देने में संगठन ने रखा समीकरणों का ध्यान जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने में संगठन ने बहुत ही विचार करके दायित्व सौंपा है। निर्णय लेने से पहले वरिष्ठ नेताओं ने सभी समीकरणों का आंकलन किया। इसके बाद ब्राहम्ण, ठाकुर और वैश्य तीनों को तरजीय दी है। जो आगे आने वाले समय में पार्टी के लिए निर्णायक भूमिका बनायेंगे।
छात्र राजनीति से सक्रिय हैं अंबरीश सिंह देहात का दायित्व पाने वाले अंबरीश सिंह छात्र राजनीति से सक्रिय है। यूथ कांग्रेस में पदाधिकारी रहे हैं। रनियां विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुके हैं। देहात में अच्छी पकड़ और ठाकुर बिरादरी में पैठ रखने वाले युवा नेता को संगठन ने इसलिए यह जिम्मेदारी दी है।