होली उत्सव में वृंदावन बना केशव मधुबन पार्क का रामेष्ट धाम
March 17, 2025
0
-केशव मधुबन पार्क में हुआ भव्य आयोजन-विधायक महेश त्रिवेदी व भूपेश अवस्थी रहे मौजूद-भजन-कीर्तन के दौरान जमकर उड़ा गुलाल-बड़ी संख्या में भक्तों ने चखा भंडारा प्रसाद Jagrat Times
-केशव मधुबन पार्क में हुआ भव्य आयोजन -विधायक महेश त्रिवेदी व भूपेश अवस्थी रहे मौजूद -भजन-कीर्तन के दौरान जमकर उड़ा गुलाल -बड़ी संख्या में भक्तों ने चखा भंडारा प्रसाद
Jagrat Times , कानपुर। दक्षिण स्थित केशव मधुबन पार्क के रामेष्ट धाम में रविवार को भव्य होली उत्सव का आयोजन हुआ। भजन-कीर्तन के बीच फूलों की होली और गुलाल कुछ इस तरह उड़ा की थोड़ी देर के लिए रामेष्ट धाम मथुरा का वृंदावन बन गया। भजन संध्या और ढ़ोलक की थाप भक्तों को थिरकने से रोक न सकी। छोटा हो या फिर बड़ा सभी ने झूमकर होली का आनंद लिया। भजन-कीर्तन मंडली ने एक से एक भजन की फुहार लगाकर भक्तों को जमकर भिगोया।
होली उत्सव के हिस्सा बने विधायक केशव मधुबन समिति महामंत्री राजेन्द्र अवस्थी ने बताया कि किदवई नगर विधानसभा विधायक महेश त्रिवेदी ने उत्सव में हिस्सा लेकर होली का आनंद लिया। होली गीतों के बीच विधायक ने कान्हा पर फूलों की वर्षाकर का कार्यक्रम की शुरूआत की।
श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक भपूेश अवस्थी भी होली समारोह में पहंुचे। श्री अवस्थी ने उत्सव का भजन संध्या के साथ आनंद लिया। इस अवसर पर उन्होंने शानदार कार्यक्रम के लिए समिति के पदाधिकारियों को बधाई दी। भक्तों ने भाजपा नेता पर फूलों से वर्षा करके उनका उत्सव में स्वागत किया। उत्सव में वरिष्ठ पत्रकार शिवा अवस्थी, पार्षद अवधेश त्रिपाठी, पार्षद आरती विजय गौतम, कौशल किशोर दीक्षित, रामदेव शुक्ला, आरएसएस प्रचारक अमरनाथ व उमेश पाॅलीवाल ने हिस्सा लेकर फूलों की होली का आनंद लिया।
पर्यावरण, स्वच्छता, आध्यात्मिक कार्यों के लिए सक्रिय महामंत्री राजेन्द्र अवस्थी ने बताया कि समिति पदाधिकारी लगातार पर्यावरण, स्वच्छता अभियान, आध्यात्मिक कार्यों के लिए काम कर रही है। यह उत्सव उसी का हिस्सा है। समय-समय पर इस तरह के आयोजन और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता अभियान का सफल आयोजन करती रहती है।
बड़ी संख्या में भक्तों ने चखा भंडारा समिति महामंत्री राजेन्द्र अवस्थी ने बताया कि होली उत्सव के बाद भक्तों के लिए प्रसाद के रूप में भंडारा कार्यक्रम था। कान्हा और रामभक्त हनुमान को भोग के बाद बड़ी संख्या में पार्क आएं लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। उत्सव में समिति अध्यक्ष जयराम दूबे, महामंत्री राजेन्द्र अवस्थी, कोषाध्यक्ष श्यामबिहारी शर्मा, राधा कृष्ण त्रिपाठी, चन्द्रभूषण मिश्रा, कृष्ण मुरारी शुक्ला, पिंकी त्रिवेदी, बेबी शुक्ला, सीमा शुक्ला, जया त्रिपाठी, पूनम कुमार, मुन्नी अवस्थी, विनीता दीक्षित, नेहा दीक्षित, रेखा गुप्ता, व मीरा त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद थे