प्रशानिक अधिकारियों ने जमकर खेली होली, पुलिस प्रशासन की होली आज
- March 15, 2025
- 0
होली में जमकर झूमे डीएम और अधिकारी-पुलिस लाइन और थानों में आज होली-गाना और ढोल के साथ भव्य इंतजाम-केशव मधुबन पार्क में ठंडाई के साथ होलीJagrat Times, कानपुर।
होली में जमकर झूमे डीएम और अधिकारी-पुलिस लाइन और थानों में आज होली-गाना और ढोल के साथ भव्य इंतजाम-केशव मधुबन पार्क में ठंडाई के साथ होलीJagrat Times, कानपुर।
होली में जमकर झूमे डीएम और अधिकारी
-पुलिस लाइन और थानों में आज होली
-गाना और ढोल के साथ भव्य इंतजाम
-केशव मधुबन पार्क में ठंडाई के साथ होली
Jagrat Times, कानपुर। यूपी में होली का उत्सव परवान पर हैं। वैसे तो होली का त्योहार सभी जगह उल्लास के साथ मनाया जाता है। देश में मथुरा की होली पूरे विश्व में विख्यात है। लेकिन अगर मथुरा के बाद दूसरा होली का जश्न कहीं होता है तो वह कानपुर मंे। यहां शहरवासी के साथ समस्त जिला और पुलिस प्रशासन इसका जमकर आनंद लेते हैं। होली उत्सव के समय सारे अधिकारी थोड़ी देर के लिए सबकुछ भूलकर सिुर्फ होली का उत्सव मनाते है।
जिला प्रशासन ने जमकर खेली होली
जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के साथ समस्त जिला प्रशासन के अधिकारियों ने जमकर होली खेली। रंग-गुलाल के बीच थोड़ी देर के लिए सभी अधिकारी सबकुछ भूलकर मस्ती में डूब गये। अधिकारियों ने जमकर डीएम साहब को रंग लगाया। इतना हीं नहीं होली के गानों के बीच जमकर सभी ने ठुमके लगाएं। रंग-गुलाल से रंगे चेहरों में कुछ देर के लिए सभी अधिकारी अपने पदों से मुक्त हो गये थे। ठुमको के बीच सभी ने शुभकामनाएं देते हुए मुंह मीठा कराया।
पुलिस प्रशासन का होली उत्सव आज
शहर की शांति व्यवस्था का जिम्मा लेने वाले अधिकारियों ने पूरी सतर्कता से शुक्रवार को होली और जुमा की नमाज शांतिपूर्ण करायी। सबकुछ सामान्य रहने के बाद आज शनिवार को पुलिस लाइन और सभी थानों में होली का भव्य उत्सव है। जिला प्रशासन के बाद आज पुलिस अधिकारियों के ठुमके लगाने की जिम्मेदारी है। पुलिस लाइन और थानों को उत्सव के लिए पूरी तरह तैयार कर दिया गया है। जमकर होली खेलने के इंतजाम है। अधिकारी ने बताया कि सुबह दस बजे थानों में औरे 11 बजे पुुलिस लाइन में है।
आनंदेश्वर मंदिर में फूलों की होली
शहर के सभी स्थानों पर होली का उत्सव चरम पर है। कहीं, रंग का जोर है तो कहीं गुलाल हवा में है। भगवान शिव का मंदिर आनंदेश्वर में फूलों की होली जमकर हुई। यहां पर आने वाले भक्तों के साथ फूल की होली जमकर कर खेली गयी। जयकारों के बीच होली का आनंद ही कुछ और था। शहरवासियों ने होली खेलने से पूर्व भगवान के मंदिर में जाकर आशीर्वाद लिया। शिव को कलर किया और फिर निकले होरियारों के साथ।
बिराहना रोड में खूब हुई कपड़ा फाड़ होली
शहर के बिराहना रोड में होने वाली होली जगजाहिर है। यहां गुलाल और रंग के साथ कपड़ा फाड़ने का प्रचलन चरम पर है। होली खेलने के लिए शहर के हर कोने से यहां पर लोग एकजुट होते है। यहां आने के दौरान सभी कपड़े में होते है लेकिन वापसी के समय कपड़ा शरीर में समाप्त हो जाता है।
बच्चों ने होली में परिवार को किया टारगेट
बच्चों ने परिवार के साथ जमकर होली खेली। होली उत्सव के दौरान रंग कुछ इस तरह चढ़ा कि बड़े और छोटे के बीच का गैप समाप्त हो गया। सभी बच्चों के साथ बच्चे ही बन गये। रंग लगाने का सिलसिला इस तरह चला कि कुछ ही देर में सभी अपना वास्पविक चेहरा भूल गये। होली खेलने के दौरान फिल्मी व हरियाणवी गानों के बीच जमकर ठुमके लगे।
रोड से लेकर घरों की छत तक रंग ही रंग
होली का रंग जमकर चला। रोड से लेकर घरों तक घर से लेकर छतों तक एक दूसरे को रंग लगाने में किसी ने कसर नहीं छोड़ी। परिवार के साथ होली और उस पर खोया की गुझियां जमकर बोली। छतों पर भी जमकर डांस हुआ। होली में मस्त परिवार थोड़ी देर के लिए सिर्फ होरियारे थे। सभी रिश्ते होली और नाच गाने में खो गये थे।
केशव मधुबन पार्क में भी ठंडाई के साथ गुलाल
दक्षिण के केशव मुधबन पार्क में समिति की ओर से जमकर होली का इंतजाम किया गया था। होली को मस्त बनाने के लिए रंग, गुलाल के साथ ठंडाई की विशेष व्यवस्था थी। होली उत्सव प्रारंभ होते ही जैसे सभी ने ठंडाई का लुत्फ लिया। कुछ ही देर में सभी लोग होली के होरियारे बन गये। ठंडाई पीने से पूर्व जो उम्र का लिहाज था। वह सब ठंडाई पीने के बाद काफूर हो गया। अब सब सिर्फ होरियारे बनकर उत्सव के लिए पूरी तरह तैयार थे।
होली उत्सव का दायित्व महामंत्री राजेेन्द्र अवस्थी का था। होली से पूर्व सभी ने पार्क में बनेे रामेष्ट धाम में विराजमान बजरंग बली की पूजा-अर्चना की और उनके तिलक के बाद होली जश्न शुरू हुआ।