खूब जमकर मनाएं होली का त्योहार पर स्वास्थ्य का भी रखे ध्यान
- March 12, 2025
- 0
-शहर के नामचीन चिकित्सकों ने दी शुभकामनाएं-अस्वस्थ्य हैं तो रंगों से बनाएं दूरीकानपुर। रंगों के त्योहार होली पर शहर के वरिष्ठ चिकित्सकों ने देश और शहरवासियों को हार्दिक
-शहर के नामचीन चिकित्सकों ने दी शुभकामनाएं
-अस्वस्थ्य हैं तो रंगों से बनाएं दूरी
कानपुर। रंगों के त्योहार होली पर शहर के वरिष्ठ चिकित्सकों ने देश और शहरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। साथ ही सलाह दी कि अपने शहर में होली का सबसे अधिक महत्व है। इसलिए त्योहार का आनंद ले। लेकिन मस्ती के दौरान स्वास्थ्य को भी ध्यान में रखे। रंगों से परहेज करने वालों से दूरी बनाएं। प्रयास करे कि कलर फुल करने के लिए अपनों के बीच रहे।
खूब खेले होली लेकिन आपसी सहमति से
कार्डियोलाॅजी हाॅस्पिटल के वरिष्ठ सर्जन डाॅक्टर नीरज कुमार ने कहा कि खुशियों का पर्व है। जमकर इसका आनंद ले। लेकिन, रंग खेलने के दौरान अस्थमा या फिर सांस की बीमारी वाले लोगों से दूरी बनाएं। क्योंकि रंग इनके लिए परेशानी का सवब बन सकता है। प्रयास करे कि ऐसे लोगों को दूर से शुभकामनाएं दे। विवश न करे कि सांस या अस्थमा से परेशान लोग आप की भीड़ का हिस्सा बने।
होली के दिन दोपहिया वाहन से करे परहेज
उर्सला हाॅस्टिपल के वरिष्ठ आर्थाे सर्जन डाॅक्टर अनुपम सचान ने शहरवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों के त्योहार का जमकर आनंद ले। आपसी मित्रों के साथ त्योहार मनाए। जो कलर से परहेज करे उसका भी सम्मान करे। प्रयास करे कि पर्व पर दोपहिया वाहन चलाने की आवश्यकता न पड़े। रंग खेलने के दौरान रोडो पर वाहन चालको पर कलर फंेकते है इसी से बचने के लिए वे भागते है और दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए प्रेम का त्योहार घर पर आपसी लोगों के साथ मनाएं।
बदलते मौसम में सावधानी से खेले होली
शहर दक्षिण नौबस्ता में स्थित पैरामाउंट हाॅस्पिटल के वरिष्ठ फिजीशयन डाॅक्टर प्रदीप शर्मा ने कहा कि रंगों के त्योहार होली का भरपूर आनंद ले। लेकिन थोड़ी सावधानी के साथ। मौसम में परिवर्तन होने के कारण वैक्टीरिया हवा में है। रात में मौसम ठंडा और दिन में गरम स्वास्थ्य के हिसाब से ठीक नहीं है। इसलिए प्र्रयास करे कि अधिक पानी में न रहे। सूखे गुलाल का प्रयोग करे।
आपस में ही खेले रंगों की होली, रहे सतर्क
उत्कर्ष नार्सिग कालेज निदेशक डाॅक्टर राजेश त्रिवेदी ने कहा कि होली रंगों का पर्व है। इसलिए जमकर मनाएं। रंग खेलते समय इस बात का ध्यान रखे कि आपस में ही रंग लगाए। कोई अगर रंग से परहेज करता है तो उससे दूरी बनाए। रंग खेलने के चक्कर में विवाद से बचे। खुशियों का पर्व है खुशी से ही मनाए। प्रयास करे कि होली गुलाल से हो। खेल के दौरान बहुत अधिक पानी में न रहे। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखे।
आंख में लैंस लगाने वाले सावधानी से खेले होली
शहर की वरिष्ठ आई सर्जन डाॅक्टर सोनिया दमेले ने शहर वासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अगर आप आंखों में लैंस का इस्तेमाल करते है तो आपकों खेलते समय बहुत सावधानी रखनी है। प्रयास करें कि आंखों में रंग न जाएं। अगर किन्हीं परिस्थितियों में चला गया तो तत्काल साफ पानी का इस्तेमाल करके आंख साफ करे। खेलते समय हरे व सिलेटी कलर से परहेज करे। प्रयास करे कि खेलने के दौरान आंखों पर सन ग्लास लगाएं।
नशा से दूरी बनाकर जमकर खेले होली
वरिष्ठ डेंटल सर्जन डाॅक्टर अशोक प्रजापति ने शहरवासियों को बधाई देते हुए कहा कि होली मस्ती का पर्व है जमकर इसका आनंद ले। लेकिन उन्होंने सभी से आग्रह किया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार के नशे से दूरी बनाए। नशा शरीर के लिए घातक होता है। इसका इस्तेमाल होते ही आपका त्योहार खराब हो सकता है। आपसी प्रेम के साथ आपस में ही होली का मजा ले।
आंख में चला जाएं कलर तो रंगड़ने से करे परहेज
काशीराम हाॅस्पिटल के वरिष्ठ नेत्र सर्जन डाॅक्टर स्वरूप मोहंती ने कहा कि होली खुशियों का पर्व है। खूब रंग का इस्तेमाल करे। लेकिन इस दौरान आपकों अपने स्वस्थ्य का भी ध्यान देना है। प्रयास करे कि कलर आंखों में न जाए। अगर जाता है तो आंखों को रगड़ने से बचे। साफ पानी से धोये। आंख अगर लाल होती है तो चिक्तिसक से सलाह लेकर इलाज कराएं।
जमकर मनाएं खुशियों का त्योहार, वाहन से करे बचाओं
वरिष्ठ स्पाइन सर्जन डाॅक्टर मयंक भार्गव ने कहा कि होली खुशियों का पर्व है। आपस में खूब खेले। लेकिन होली के दौरान नशे का सेवन करके वाहन न चलाए। अक्सर नशे के कारण घटनाएं होती है। पर्व के दौरान वाहन धीमे चलाए। रोड गीली होने के कारण दो पहिया वाहन अधिकांश फिसल जाते है। वाहन चलाते समय ओवर यात्री न बिठाये।
केमिकल्स युक्त रंगों से करे बचाव
मां बिन्देश्वरी हाॅस्पिटल निदेशक डाॅक्टर आर एन द्विवेदी ने कहा कि प्रेम का त्योहार होली जमकर खेले। खेलते समय इस बात का खास ध्यान रखे कि कलर केमिकल्स युक्त न हो। हर्बल कलर और गुलाल से खेले होली। रसायन वाले कलर मुंह और शरीर में एलर्जी की समस्या कर सकते है। खेलने के दौरान बदलते मौसम के कारण पानी में भी अधिक रहने का प्रयास न करे। रोड पर चलते समय गुब्बारा फेंकने वाले से भी दूरी बनाए। वाहन चलाते समय रोड गीली होने के कारण भगाने का प्रयास न करे। वरना दुर्घटना होने की संभावना होती है।
त्योहार मनाएं लेकिन सेहत की सुरक्षा के साथ
शहर के दक्षिण बर्रा स्थित निहारिका हाॅस्पिटल निदेशक डाॅक्टर धर्मेन्द्र अवस्थी ने कहा कि रंगों के त्योहार का जमकर आनंद ले, लेकिन सेहत सुरक्षा के साथ। बाजार में केमिकल्स युक्त कलरों की भरमार है। रंग की खरीदादारी करते समय क्वालिटी का ध्यान रखे। वरना आपके शरीर और फेस को एलर्जी हो सकती है। खेलते समय आम लोग फेस की सुरक्षा पर फोकस रखते है। लेकिन नाक, कान और स्वांस के माध्यम से जो कलर अंदर जा रहा है वह आपके लिए घातक है। खेले मगर सावधानी के साथ।