बुरा न मानो होली है
- March 11, 2025
- 0
Jagrat Times , कानपुर। देश का पंसदीदा होली त्योहार 13 मार्च को है। पूरा देश इस पर्व पर रंगों से सराबोर होता है। सभी अपने-अपने तरीकों से इस
Jagrat Times , कानपुर। देश का पंसदीदा होली त्योहार 13 मार्च को है। पूरा देश इस पर्व पर रंगों से सराबोर होता है। सभी अपने-अपने तरीकों से इस
Jagrat Times , कानपुर। देश का पंसदीदा होली त्योहार 13 मार्च को है। पूरा देश इस पर्व पर रंगों से सराबोर होता है। सभी अपने-अपने तरीकों से इस होली का आनंद लेते हैं। देश के विभिन्न शहरों से सभी ने होली पर अपने संदेश के साथ शुभकामनाएं दी है। देशवासियों के लिए संदेश कुछ इस प्रकार है-
जमकर खेले होली लेकिन सामने वाली की सहमति से
राजस्थान जयपुर की मशहूर माॅडल रोशनी टाक ने कहा कि होली मस्ती का त्योहार है इस लिए जमकर आनंद ले। रंग खेलने के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखे कि जिसके साथ आप रंग खेलना चाहते है उसकी भी सहमति हो। वरना त्योहार का आनंद खराब हो सकता है। कहते है होली का ऐसा पर्व हैं जिसमें सभी गिले-शिकवे दूर हो जाते है। बावजूद आपकों ध्यान रखने की जरूरत है। रोशनी ने देशवासियों को रंगों के त्योहार पर बधाई देतेेे हुए कहा कि रंग खेलना है तो थोड़ी मेहनत करके घर पर ही रंग बनाएं। बाहर बिकने वाले रंगों से परहेज करें।
जमकर खेले होली, लेकिन स्वास्थ्य का रखे ध्यान
बोल्ड एंड ब्यूटी क्वीन के नाम से फेमस बिंदिया शर्मा ने कहा कि रंगों का त्योहार है होली। इसलिए जमकर इसका मजा ले। लेकिर रंग खेलने के दौरान इस बात का खास ख्याल रखे कि इसका स्वास्थ्य पर असर न पड़े। अक्सर होली के बाद लोगों को परेशानियों से या फिर बीमारियांे से गुजरना पड़ता है। इसलिए खुशियों का पर्व मनाएं लेकिन सावधानी के साथ। बिंदिया शर्मा ने रंगों के इस पर्व की सभी देश और प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी।
रंगों में सराबोर हो, लेकिन सम्मान के साथ
प्रदेश के नवाबी शहर में रहने वाले एथलीट ज्योति सिह ने कहा कि होली का पर्व आनंद का त्योहार है। इसका जमकर लुत्फ उठाए। प्रयास करे कि रंग अपने साथ वाले मित्रों की टोली में खेले। अगर अपने से बड़े या फिर छोटों के साथ खेलने का अवसर मिले तो इस दौरान सम्मान और शिष्टाचार का विशेष ध्यान रखे। अक्सर रंग में सराबोर लोग रंग लगाते समय गलती करते है। जो आपके त्योहार को खराब कर सकता है। ज्योति ने होली पर सभी अपने साथी खिलाड़ियों और उनके परिजनों के साथ देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।
केमिकल्स युक्त रंगों का न करे प्रयोग
प्रदेश की राजधानी निवासी बाॅडी बिल्डर अहाना मिश्रा ने कहा कि होली मेरा और सभी का पंसदीदा पर्व है। इसलिए इस रंग भरे त्योहार का जमकर मजा लेना चाहिए। इस रंग खेलते समय इस बात का खास ध्यान रखे कि बाजार में केमिकल्स युक्त कलर हैं। इनसे परहेज करे। इन रंगों से खेलना आपके और परिवार के लिए घातक हो सकता है। हर्बल कलर का इस्तेमाल करे। संभव होते तो गुलाल का प्रयोग करे या सभी प्रकार से आपके लिए ठीक होता है।
होली का आनंद ले, लेकिन खुशी के साथ
मुंबई निवासी मशहूर माॅडल भावना रोकड़े ने कहा कि होली रंगों का त्याहोर है इसे जमकर मनाए। लेकिन कलर खेलने के दौरान इस बात का भी ध्यान रखे कि सामने वाला भी आपके साथ खेलने के लिए तैयार हो। जबरजस्ती या बिना मन के किसी के साथ खेलने का प्रयास न करे। खुशियों के पर्व में किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। रंग खेलते समय अपने आसपास के पड़ोसियों की सहमति पर भी फोकस रखे। किसी की कीमत पर रंग भंग नहीं होना चाहिए।
होली के रंगों की तरह फैलती हैं खुशियां
सहारपुर निवासी एथलीट संजना दलक ने रंगों के पर्व होली पर सभी एथलीट साथियों के साथ देशवासियों को बधाई देते कहा कि होली के शानदार देश का पर्व है। इसके हर रंग में प्यार होता है। इसलिए इसका सम्मान करते हुए आनंद ले। वैसे तो होली सभी को पसंद होती है। फिर भी अगर कोई कलर से परहेज करता है तो उसका पूरा सम्मान करे। किसी के साथ इस खुशियों के पर्व में उलझनें की गलती कभी न करे। प्रयास करे कि आपस में ही इसा मजा ले।