महिलाओं की समाज व देश के विकास में अह्म भूमिका
- March 8, 2025
- 0
-नारियों ने सभी पदों पर सफल भूमिका-दायित्वो का निर्वाहन करना आता है कानपुर। महिला दिवस पर बधाई देते हुए जुहाई देवी डिग्री कालेज की प्राचार्य प्रोफेसर रंजू कुशवाहा
-नारियों ने सभी पदों पर सफल भूमिका
-दायित्वो का निर्वाहन करना आता है
कानपुर। महिला दिवस पर बधाई देते हुए जुहाई देवी डिग्री कालेज की प्राचार्य प्रोफेसर रंजू कुशवाहा ने कहा कि महिलाओं ने अपने कठिन परिश्रम और विश्वास से समाज में अपना स्थान बनाया है। इसी का परिणाम है कि समाज और देश के विकास में इनकी अह्म भूमिका रही है। महिलाओं ने अपनी कार्यशैली से प्रभावित करके स़्त्री-पुरूष के बीच होने वाले गैप का समाप्त किया है। इसलिए महिलाएं घर की दहलीज पार करके आज देश के विभिन्न पद यानी की शिक्षिका, सांइटिस्ट, प्लेन पाइलट, रेल चालक, बैकिंग सेक्टर, जिला प्रशासन सहित राजनीतिक के बड़ो पर आसीन है। हालांकि समाज का कुछ वर्ग इतने सफल योगदान के बाद भी पीछे रखने का प्रयास करता है। जो पूरी तरह से ठीक नहीं है। नारियां समाज का मूल आधार है। समाज को भगवान द्वारा दिया गया उपहार है।
नारी ही है जो एक साथ दो दायित्वो का निर्वाहन करती है। घर की दहलीज पार करते ही वह बेटी, पत्नी, बहन और मां बन जाती है जबकि, बाहर निकलते ही अपने जाॅब की जिम्मेदारी निभाती है। प्राचार्या ने कहा कि वास्तव में सुंदरता का दूसरा नाम नारी है। नारी समाज की प्रथम शिक्षिका है। जो नयी पीढ़ी को दिशा देने का काम करती है। महिला दिवस प्रतिवर्ष मनाया जाता है। लेकिन समाज को इस बात का ध्यान रखना होगा कि जिस कारण यह मनाया जा रहा है उसको पूरे अधिकार और सम्मान मिले। इतना ही नहीं नारी को मानसिक स्वतंत्रता भी हो।