चार मई को निकलेगी भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा
- March 8, 2025
- 0
-30 मार्च को मनाया जायेगा भारतीय नववर्ष-शनिवार को हुई बैठक में लिए गये निर्णय सिटी डेस्क, कानपुर। शनिवार को भगवान परशुराम की यात्रा सहित अन्य विषयों पर सहमति
-30 मार्च को मनाया जायेगा भारतीय नववर्ष
-शनिवार को हुई बैठक में लिए गये निर्णय
सिटी डेस्क, कानपुर। शनिवार को भगवान परशुराम की यात्रा सहित अन्य विषयों पर सहमति को लेकर आवश्यक बैठक हुई। इसमें संस्था के समस्त पदाधिकारी और सदस्यों ने हिस्सा लिया। इसमें आगामी तीस मार्च को भारतीय नववर्ष और चार मई को भव्य शोभायात्रा निकालने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
अध्यक्ष भपूेश अवस्थी ने चर्चा के दौरान कहा कि सभी उपस्थित सदस्य संस्था के विस्तार पर भी ध्यान आकृष्ट करे। महासभा में जितनी अधिक सक्रियता होगी। उतनी ही तेजी से इसका विस्तार होगा। इस महत्वपूर्ण विषय पर सभी ने अपने-अपने सुझाव रखे। संबोधन से पूर्व अध्यक्ष ने महिला दिवस व होली की सभी को शुभकामनाएं दी।
महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेश अवस्थी ने सभी सदस्यों से आह्वाहन किया कि वार्षिक अधिवेशन मई माह में मनाया जाएगा उससे पहले ४ मई को भगवान परशुराम महासभा की शोभायात्रा निकाली जाएगी। वार्षिक अधिवेशन में स्मारिका प्रकाशन हेतु सभी से अनुरोध किया कि धार्मिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, शिक्षाप्रद, जीवन के विभिन्न आयामों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सारगर्भित लेख शीघ्र उपलब्ध कराने का प्रयास करें।
अधिवेशन एवं शोभायात्रा ब्राह्मणों को एकजुट एवं जागरूक करने के साथ अपने अधिकारों एवं सम्मान को सुरक्षित व संरक्षित रखने में सक्षम होंगे। माननीय अध्यक्ष जी ने सभी से अनुरोध किया कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से प्रारंभ होने वाले भारतीय नव वर्ष को उत्साह एवं भारतीय परंपरा के साथ मना कर लोगो को मनाने के लिए प्रेरित करे। इस दिन एक गीता संदेश यात्रा भी सोंटे बाबा मंदिर किदवई नगर से निकली जाएगी जो राधा कृष्ण मंदिर पाण्डु नगर पहुंचेगी।
राष्ट्रीय संयोजक राजेन्द्र अवस्थी ने बताया कि ब्राह्मणों में धार्मिक जागरूकता और सांस्कृतिक चेतना के साथ आध्यात्मिक विकास हेतु महासभा अधिवेशन व शोभायात्रा की भव्यता हेतु प्रयासरत है। सनातन संस्कृति अपनाने एवं इस पर लोग गर्व करे महासभा इस ओर भी प्रयासरत है। हमारा प्रयास है। ब्राह्मणों को अपने धार्मिक मूल्यों और परंपराओं से अवगत कराना भी महासभा का उद्देश्य है।
बैठक में प्रमुखरूप से श्री, श्याम नारायण शुक्ला, सत्येंद्र द्विवेदी, राधे श्याम शुक्ला, विष्णु त्रिपाठी, राजेन्द्र मिश्रा, संतोष त्रिपाठी, अनिल शुक्ला , अनिल द्विवेदी, ऋषि अवस्थी, विकास तिवारी,विजय शुक्ला, अनिल त्रिपाठी, राकेन्द्र मोहन तिवारी, अनिल शुक्ला, देवर्षि दुबे, अशोक शुक्ला, मोनू पाण्डेय, विपिन शुक्ला,सुनील तिवारी,देवेश द्विवेदी,अनिल त्रिपाठी, डॉ अनुराग मिश्रा ,मनोज शुक्ला, पंकज शुक्ला,रोहित अवस्थी,आशे मिश्रा, आदि उपस्थित रहे।